अपडेटेड 25 July 2024 at 20:40 IST
कांग्रेस: महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए आंदोलन को ऐलान, भारत की राजधानी से होगी शुरुआत
‘‘भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो शर्मसार करने वाले हैं।’’
कांग्रेस की महिला इकाई ने शुक्रवार को महिलाओं के राजनीतिक और आर्थिक सशक्तीकरण के मकसद से आगामी 29 जुलाई से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘महिला कांग्रेस 29 जुलाई, 2024 को दिल्ली से एक देशव्यापी आंदोलन की शुरूआत करने जा रही है। यह आंदोलन भारत की राजधानी से शुरुआत के बाद हर राज्य व उसकी राजधानी से गुजरेगा।’’
अलका का कहना था कि…
अलका का कहना था, ‘‘हमारी तीन बड़ी मांग हैं। राजनीतिक न्याय के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जाए। इस आरक्षण में हमारी अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और अति-पिछड़ी एवं अन्य पिछड़े वर्ग की बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और कानून लागू किया जाए। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए।’’
अलका का कहना था, ‘‘भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो शर्मसार करने वाले हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को दबंगों ने जिंदा गाड़ दिया, नवी मुंबई में 30 साल की महिला का सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी गई, महाराष्ट्र के ठाणे में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और राजस्थान में छह महीने में महिला विरोधी अपराध की 20 हजार घटनाएं सामने आई हैं।’’
अलका का कहना था कि यह आंदोलन हर घर तक पहुंचेगा तथा जब तब तीनों मांगों को पूरा नहीं किया जाता, ये आंदोलन जारी रहेगा ।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 July 2024 at 20:40 IST