अपडेटेड 17 December 2024 at 14:39 IST
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शीतलहर, बारामती में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस
महाराष्ट्र के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर एकल अंक तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुणे के बारामती में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
महाराष्ट्र के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर एकल अंक तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुणे के बारामती में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पुणे और नासिक जिलों में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जलगांव में पारा गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4, 10 और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।नासिक जिले के मालेगांव में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य की राजधानी मुंबई में सांताक्रूज़ वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि कोलाबा में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार से हालात गंभीर हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 421 तक पहुंचकर गंभीर श्रेणी में आ गया है। इसी बीच नोएडा के स्कूलों की लिए राहत भरी खबर आई है। गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने भीषण ठंड के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों की क्लास का समय बदलते हुए मंगलवार यानी आज से सुबह 9 बजे निर्धारित किया है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्कूलों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 17 December 2024 at 14:39 IST