पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी है और मोगा में सबसे कम 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Follow :  
×

Share


पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Image: ANI

पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी है और मोगा में सबसे कम 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार…

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर जिलों में क्रमश: 6.2 डिग्री, 3.3 डिग्री, 5 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के सोनीपत में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों में अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री, 3.5 डिग्री, 4 डिग्री, 5.7 डिग्री, 4.9 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

ये भी पढ़ें - Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 January 2025 at 13:37 IST