'कॉकरोच जनता पार्टी' X अकाउंट ब्लॉक मामला पहुंचा कोर्ट, संस्थापक अभिजीत दीपके ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, जानिए क्या है मांग

Cockroach Janata Party: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी के X (एक्स) अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा 'कॉकरोच जनता पार्टी' X अकाउंट बैन का मामला | Image: Republic

Cockroach Janata Party: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने पार्टी का आधिकारिक एक्स अकाउंट ब्लॉक किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में 27 मई को सुनवाई हो सकती है। दिपके ने कुछ दिन पहले निजी एक्स हैंडल से एक पोस्ट में कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक अकाउंट हैक हो गया है। हम अकाउंट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।'

अभिजीत दिपके ने दिल्ली हाई का दरवाजा खटखटाया

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। सरकार ने कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से इस अकाउंट को निलंबित कर दिया था।' वहीं, दिपके ने अपने निजी एक्स हैंडल से एक पोस्ट में कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। हम अकाउंट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।”

27 मई को हो सकती है सुनवाई

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' का एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद कहा जा रहा है कि इस मामले में 27 मई को सुनवाई हो सकती है।

'X' अकाउंट बहाली की कर सकते हैं मांग

बताया जा रहा है कि भारत में अभिजीत दिपके 'कानूनी मांग' (Legal Demand) के आधार पर ब्लॉक किए गए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आधिकारिक 'X' अकाउंट को तुरंत अनब्लॉक जाने की मांग कर सकते हैं। वहीं, जान से मारने की धमकियां मिलने के मामले में भी कोर्ट से सुरक्षा मांग सकते हैं।

CJI के बयान के बाद पार्टी की स्थापना

दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत द्वारा युवाओं की तुलना कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ से किए जाने के बाद महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक मजाकिया अभियान शुरू किया। देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं, एक्स अकाउंट पर भी लाखों फॉलोअर्स जुड़ गए थे।

ये भी पढ़ें: 'ईंधन की बढ़ती कीमतें, पश्चिम एशिया संकट बहुत बड़ा है लेकिन...', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वीकारा, बताया कैसे करेंगे मुकाबला
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 22:06 IST