Cockroach Party: कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नए प्रवक्ता कौन हैं? सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन नए प्रवक्ता नियुक्त कर दिए हैं। यानी अब कॉकरोच पार्टी सिर्फ मीम्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि जमीनी आंदोलन पर उतर चुकी है। पार्टी के तीनों प्रवक्ता सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने अपनी जिंदगी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर दी है। जानें अब CJP अगले कुछ दिनों में क्या कुछ करने वाली है। पढ़ें पूरी खबर।

 
Follow :
सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका, कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नए प्रवक्ता | Image: @SauravDassss

Cockroach Janata Party: मीम्स और डिजिटल आंदोलन से शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब जमीन पर उतरने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली लौट रहे हैं। इस दौरान पार्टी ने अपने 3 नए प्रवक्ताओं को सैलेक्ट करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर डाली। इन तीनों प्रवक्ताओं की बात की जाए तो सभी कम उम्र के हैं। इनमें शामिल है। सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका। सभी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने NEET-UG और CBSE परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही 6 जून को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।

सौरभ दास कौन हैं?

सौरभ दास मुख्य प्रवक्त हैं, जो पेशे से पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट हैं। वे मुख्य रूप से कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में शामिल रहे। RTI और कोर्ट के जरिए कई मुद्दों को सामने लाया। कोविड काल में आरोग्य सेतु ऐप को लेकर भी चर्चा में आए थे। एक्स पर उन्होंने लिखा- 'कॉकरोच जनता पार्टी में मुख्य प्रवक्ता बनकर बेहद उत्साहित हूं।'

June 3, 2026

विजेता दहिया कौन हैं?

हरियाणा मूल के विजेता दहिया फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म मेकर के रूप में जाने जाते हैं। ध्रुव राठी के साथ शोधकर्ता और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में भी काम कर चुके हैं। Quora हिंदी पर ‘बेस्ट राइटर’ चुने गए। उनकी दो बेस्टसेलिंग किताबें Power of Universe और To Hell with That Job हैं। उन्होंने हरियाणवी फिल्म ‘दरारें’ और ‘ओपरी पराई’ भी लिखी है और निर्देशित की है।

आशुतोष रांका कौन हैं?

आशुतोष रांका IIT कानपुर से B.Tech और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स हैं। उन्होंने मैकिंसे जैसी ग्लोबल कंपनी में काम किया है। पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। पिछले साल लंदन से भारत लौटे और जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवा आंदोलनों का नेतृत्व किया। डोल बाढ़, आमायरा आत्महत्या मामले और NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों पर उन्होंने आवाज उठाई।

कॉकरोच जनता पार्टी अब परीक्षा पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर जमीनी स्तर पर आंदोलन करने वाली है। 6 जून को अभिजीत दिपके के दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: लोगों को जलता छोड़ भाग गए कर्मचारी, मुजफ्फरपुर अग्निकांड में खुलासा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 10:49 IST