'आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल के साथ-साथ पीएम मोदी के....,' UP ट्रेड शो को सीएम योगी ने बताया 'मेक फॉर द वर्ल्ड विजन' का स्वरूप

सीएम योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर कहा, पीएम मोदी की प्ररेणा से उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी एक विशेष अवसर है, यह केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, 'मेक फॉर द वर्ल्ड विजन' का स्वरूप है।

Follow :  
×

Share


CM Yogi | Image: Yogi Adityanath/YouTube

आज, 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) का शानदार आगाज हुआ। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेगा ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी ने प्रदर्शनी का दौरा किया और महिला उद्यमियों से बातचीत भी की। सीएम योगी ने इस ट्रेड शो को 'मेक फॉर द वर्ल्ड विजन' का स्वरूप बताया है।  

प्रधानमंत्री के आगमन पर सीएम योगी ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, "आज अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती भी है। 70 वर्ष पूर्व उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को एक नई दृष्टि दी थी और अंत्योदय को राष्ट्र उदय में बदलने का संकल्प दिलाया था।

ट्रेड शो मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन का एक स्वरूप-योगी

सीएम योगी ने ट्रेड शो को लेकर कहा, पीएम मोदी की प्ररेणा से उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी एक विशेष अवसर है, यह केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल और प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन का एक स्वरूप भी है।"

हमारा संकल्प, हमारा मंत्र है - आत्मनिर्भर भारत

वहीं, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "आज भारत 2047 तक विकसित होने की लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। दुनिया में हो रहे विघटन और अनिश्चितता के बावजूद, भारत की वृद्धि आकर्षक है। विघटन हमें गुमराह नहीं करता; उस स्थिति में भी, हम नई दिशाएं खोजते हैं। इसलिए, इन विघटनों के बीच, आज भारत आने वाले दशकों की नींव को मजबूत कर रहा है। हमारा संकल्प, हमारा मंत्र है - आत्मनिर्भर भारत"।

कब कर चलेगा ट्रेड शो?

बता दें कि यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 75 से अधिक देशों के 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन में 1.25 लाख बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) और 4.5 लाख बी2सी (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) विजिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है। यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के व्यापार और उद्यमिता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है।
 

यह भी पढ़ें: रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म...,चिप से लेकर शिप तक, सबपर होगी मेड इन इंडिया की छाप; यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले PM मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 September 2025 at 12:18 IST