महाराष्ट्र के बीड में मौलाना ने CM योगी को दी धमकी; बोला- इधर आओ, यहीं दफन...

CM Yogi Adityanath news: महाराष्ट्र के बीड में मौलवी ने खुले मंच से CM योगी को चेतावनी दी है। मौलवी ने काफी अपशब्द कहे। BJP-शिवेसना ने मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की है। बीड पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Follow :  
×

Share


CM Yogi Adityanath receive death threat | Image: Republic, ANI

UP CM Yogi Death Threat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। महाराष्ट्र के बीड में एक मौलाना ने सभा में खुलेआम उन्हें दफनाने की धमकी दे डाली। एक कार्यक्रम के दौरान ये पूरा वाक्या हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, पूरे मामले पर बीड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और FIR दर्ज करने की भी बात कही।

जानकारी के अनुसार मामला बीड के एक स्थानीय सभागार का है। यहां एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई लोग हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर पकड़े नजर आए।

मौलाना ने कहे CM योगी को अपशब्द

इसी कार्यक्रम में स्टेज पर खड़े होकर मौलाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी। उन्हें अपशब्द कहा गया। मौलवी ने मंच से सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए और उन्हें माजलगाव के मुस्तफा मस्जिद आने की चुनौती भी दी। मौलाना ने कहा कि अगर योगी यहां आते हैं तो उन्हें यहीं दफना दिया जाएगा। इस दौरान वहां सभा में मौजूद लोग तालियां बजाते नजर आए।

जांच में जुटी बीड पुलिस

मौलाना की पहचान अशफाक निसार शेख के रूप में हुई है। बीड पुलिस का इस पर कहना है कि मौलाना के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज हो रही है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

BJP-शिवेसना ने की गिरफ्तारी की मांग

इस भड़काऊ बोल पर बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौलाना ने जो CM योगी को धमकी दी है। उससे मैं कहना चाहता हूं... CM योगी को छोड़िए, एक सामान्य हिंदू को हाथ लगाकर देखो तो। हम मांग करते हैं कि इस मौलवी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इस पर कड़ी कार्रवाई किया जाए।"

शिवसेना (शिंदे गुट) प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने यह भी कहा कि मौलाना को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उस पर सख्त करवाई। CM योगी तो दूर की बात, बीजेपी और महायुती के लोग ही इतने हैं कि मौलाना को सबक सिखा देंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Election: क्या है वो स्कीम, जिससे PM मोदी ने भर दी बिहारवासियों की झोली? 75 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 10-10 हजार रुपये


 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 September 2025 at 14:55 IST