अपडेटेड 1 January 2025 at 00:07 IST
LIVE UPDATES/ Happy News Year 2025: भारत में नए साल 2025 का शानदार स्वागत, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से लेकर चेन्नई तक जश्न में डूबे लोग
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में साल 2025 ने सबसे पहले दस्तक दी है। इस दौरान लोगों ने देश के सबसे ऊंचे स्काई टॉवर से रंग-बिरंगी आतिशबाजी और अन्य स्थान पर आयोजित लाइट शो का लुत्फ उठाया। दक्षिण प्रशांत महासागर के देशों में नए साल का सबसे पहले आगाज होता है। दुनिया भर के अन्य शहर स्थानीय संस्कृतियों और परंपराओं के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं।
Happy New Year 2025: दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न शुरू होता है। भारत से पहले दुनिया के कुल 41 देश नया साल मनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में, पारंपरिक आतिशबाजी के लिए सिडनी हार्बर में 10 लाख से ज्यादा लोग एकत्र हुए। एशिया के देशों में भी नए साल के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
- Listen to this article
1 January 2025 at 00:07 IST
नए साल 2025 का शानदार स्वागत
भारत में नए साल 2025 का शानदार स्वागत किया गया। शहरों के आसमान आतिशबाजी के रंगों से जगमगाते नजर आए। दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से लेकर चेन्नई तक लोग जश्न में डूबे हैं।
31 December 2024 at 23:49 IST
नए साल से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन
जम्मू-कश्मीर के कटरा में नए साल से पहले भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।
Advertisement
31 December 2024 at 23:39 IST
नए साल के जश्न से पहले भोपाल में कड़ी सुरक्षा
31 December 2024 at 23:34 IST
सेंट्रल दिल्ली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नए साल 2025 के जश्न से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा- 'सेंट्रल दिल्ली के क्षेत्र में हमने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में 80 से ज्यादा पुलिस पिकेट लगे हुए हैं, पेट्रोलिंग भी की जा रही है, महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
Advertisement
31 December 2024 at 22:35 IST
नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल का बयान
नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा, “सेंट्रल दिल्ली के क्षेत्र में हमने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में 80 से ज्यादा पुलिस पिकेट लगे हुए हैं। पेट्रोलिंग भी की जा रही है…महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”
31 December 2024 at 22:34 IST
नोएडा पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर फ्लैग मार्च निकाला
नोएडा पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर फ्लैग मार्च निकाला है। ज्वाइंट सीपी कानून-व्यवस्था नोएडा शिवहरि मीणा ने कहा, "नए साल के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। लगभग 5000 पुलिस अधिकारी तैनात हैं, PAC की 10 कंपनियां तैनात हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि व्यवस्था बेहतर तरीके से रहे। ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।"
31 December 2024 at 22:35 IST
नई दिल्ली DCP देवेश कुमार महला का महिला सुरक्षा पर बयान
नए साल के जश्न के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नई दिल्ली DCP देवेश कुमार महला ने कहा, "नए साल के मद्देनजर हमने इस बार व्यापक इंतजाम किए हैं। 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और CAPF की कई कंपनियां भी तैनात हैं। महिला सुरक्षा को लेकर महिला कर्मियों को भी तैनात किया गया है।"
31 December 2024 at 22:00 IST
जगन्नाथ मंदिर में नव वर्ष पर खास सुरक्षा व्यवस्था
SP विनीत अग्रवाल ने कहा, "नए वर्ष को लेकर पुरी में पुलिस की तरफ से व्यापक व्यवस्था की गई है, विशेषकर की जगन्नाथ मंदिर में...मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है...हमारी पुलिस की टीम अलग-अलग होटलों में चेकिंग भी कर रही हैं..."
31 December 2024 at 21:59 IST
CM सावंत ने नए साल की दी शुभकामनाएं
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "मैं सभी को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं...दिसंबर का महीना गोवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है...यहां धूमधाम से फेस्टिव सीज़न मनाया जाता है...बड़ी मात्रा में पर्यटक गोवा आ रहे हैं...सभी जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है..."
31 December 2024 at 20:25 IST
इंडिया गेट सर्किल पर सुरक्षा टाइट
इंडिया गेट सर्किल पर सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था पर नई दिल्ली रेंज के DCP ट्रैफिक ढाल सिंह ने कहा, "इंडिया गेट के आसपास के कुछ स्थानों पर हमने डायवर्जन किए हुए हैं...इसके अलावा क्नॉट प्लेस में लगभग 12 स्थानों पर डायवर्जन किए गए हैं...इसको 8 बजे से लागू कर दिया गया है...ट्रेफिक के लगभग 398 पुलिसकर्मी को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है...लोकल पुलिस भी तैनात है।"
31 December 2024 at 20:24 IST
जौहरीपुर में हीटर फैक्ट्री में लगी आग
दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी दी है कि जौहरीपुर की जगदंबा कॉलोनी में हीटर फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने का कारण मिनी एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट है। चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं।
31 December 2024 at 20:22 IST
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने नए साल की शुभकामनाएं दी
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "नववर्ष 2025 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल नई उम्मीदें, खुशियां और नया संकल्प लेकर आता है। इसे उल्लास और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, बाइक पर तीन सवारी न चले और गति सीमा का पालन करें। याद रखें कि सभी की सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का पालन न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आप सभी को एक सुरक्षित, स्वस्थ और सुखद नववर्ष की शुभकामनाएं।"
31 December 2024 at 19:20 IST
रामनिवास गोयल का बीजेपी पर पलटवार
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा, "एलजी, सरकार और स्पीकर विधानसभा ने निर्देश दिए, 10 दिन में जवाब फाइल करें। 10 दिन के अंदर में जवाब फाइल कर रहा हूं। CAG रिपोर्ट मैं पेश करूं विधानसभा में, सेशन बुलाऊं, कोर्ट का अभी कोई ऐसा आदेश नहीं है। इस विषय पर आगे कुछ नहीं बोलूंगा, वीरेंद्र गुप्ता खुद समझदार हैं।"
31 December 2024 at 19:20 IST
नववर्ष के मौके पर कांगड़ा में बढ़ाई गई सुरक्षा
कांगड़ा SP शालिनी अग्निहोत्री ने नए साल की व्यवस्था पर कहा, "नववर्ष के मौके पर कांगड़ा पर्यटकों का एक पसंदीदा स्थान है। हमारे यहां विदेशी और देशी पर्यटक विभिन्न मौकों पर आते रहते हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज और धर्मशाला समेत कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहलकदमी काफी बढ़ी हुई है... आज के दिन हमारे जितने भी महत्वपूर्ण सभा स्थल हैं, वहां शासन व्यवस्था कायम रखने के लिए कांगड़ा पुलिस द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यहां करीब 250 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है... हमें उम्मीद है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हमें सभी सैलानियों और स्थानीय निवासियों का पूरा सहयोग मिलेगा..."
31 December 2024 at 19:21 IST
महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर
उत्तर प्रदेश में महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होगा। वीडियो में देखिए महाकुंभ की तैयारियों का नजारा।
31 December 2024 at 18:43 IST
गुलमर्ग में 2024 की आखिरी शाम का आनंद लेते नजर आए लोग
पर्यटक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 2024 की आखिरी शाम का आनंद लेते दिखाई दिए।
31 December 2024 at 18:42 IST
सेना के जवानों ने नए साल की शुभकामनाएं दी
पुंछ में भारी बर्फबारी के बीच 10,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात डोडा बटालियन के जवानों ने सभी को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया।
31 December 2024 at 17:52 IST
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की उमड़ी भीड़
जम्मू-कश्मीर में नया साल मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए रामबन के पटनीटॉप में इकट्ठा हुए।
31 December 2024 at 17:51 IST
पुडुचेरी में बढ़ाई गई सुरक्षा
नए साल 2025 के स्वागत में देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। इस जश्न से पहले पुडुचेरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
31 December 2024 at 17:50 IST
देश के अलग-अलग हिस्सों में साल का आखिरी सूर्यास्त देखा गया
कोलकाता में साल 2024 का आखिरी सूर्यास्त देखा गया। शिमला, गुवाहाटी, पुरी, जलपाईगुड़ी, दिल्ली और हैदराबाद समेत अन्य जगहों में साल 2024 का आखिरी सूर्यास्त देखा गया।
31 December 2024 at 17:31 IST
नए साल के जश्न के बीच अलर्ट मोड में पुलिस
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मधुप तिवारी ने बताया, "CP में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। वहां के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें उन्हीं गाड़ियों को एंट्री मिलेगी जिनके पास पास होगा। होटलों और रेस्टोरेंट के पास हमारी टीम रहेगी ताकि वहां पर क्राउड कंट्रोल किया जा सके। बैरिकेड लगाकर हम ड्रिंक एंड ड्राइविंग को रोकेंगे। हम एल्कोमीटर से चेक करेंगे। बॉर्डर पर भी हम चेकिंग करेंगे। देर रात में भी हम बॉर्डर चेकिंग करेंगे। ओवर स्पीडिंग के चालान काटे जाएंगे।"
31 December 2024 at 16:42 IST
न्यूजीलैंड ने आतिशबाजियों के साथ किया नए साल का स्वागत
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया गया।
31 December 2024 at 16:04 IST
महाकुंभ में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रयागराज सिटी का कायाकल्प करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 200 से अधिक सड़के बनाने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सिटी के अंदर सौंदर्यकरण के तमाम कार्य किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिले। मेला प्राधिकरण ने लगभग 5000 एकड़ क्षेत्र में प्रयागराज को जोड़ने वाले मार्गों पर संगम से 2-5 किलोमीटर की दूरी पर पार्किंग स्पेस को भी सक्रिय कर दिया है...सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी। महाकुंभ की यह पावन बेला 144 वर्षों के बाद आ रही है और देश-दुनिया इस महाकुंभ का साक्षी बनना चाहती है..."
31 December 2024 at 15:52 IST
बिहार सरकार छात्रों को न्याय नहीं दे पा रही: शकील अहमद
कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा, "बिहार सरकार छात्रों को न्याय नहीं दे पा रही है। वे छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश करेंगे तो विपक्ष इसका विरोध करेगा। पुलिस ने अभी हमें रोका है। बिहार सरकार दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ये रवैया अपना रही है।"
31 December 2024 at 15:51 IST
सिख समुदाय ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
सिख समुदाय के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। याचिकाकर्ता गुरलाद सिंह कहलों ने कहा, "पुलिस हमें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दे सकती है, लेकिन हमारा एक समूह प्रियंका गांधी के आवास पर जाएगा और मुझे उम्मीद है कि वह हमारा इंतजार कर रही होंगी। हमने 24 दिसंबर को उन्हें एक मेल लिखा था। संसद में अपने भाषण में उन्होंने हाथरस, उन्नाव, मणिपुर, संभल की घटनाओं के बारे में बात की, लेकिन वह 1984 के दंगों के बारे में भूल गईं।"
31 December 2024 at 15:46 IST
31 दिसंबर समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर DCP रीमा मुंशी का बयान
DCP रीमा मुंशी ने 31 दिसंबर समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "पुलिस अपना काम इस तरह करेगी जिससे लोगों को कोई असुविधा न हो... शहर में कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए सभी तैयारियां कर दी गई हैं। हम रोजाना वाहनों और लोगों की जांच कर रहे हैं... हमारे पास 93 पुलिस वैन्स हैं जो लोकल इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी... महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमने शहर में शी-टीम तैनात की है... हम महिला सुरक्षा का खास ध्यान रखेंगे।"
31 December 2024 at 14:51 IST
केजरीवाल नई हवा लेकर आए हैं चुनावी छलावों की- बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "चुनावी जुमलों के बारे में हमने बहुत सुना है लेकिन अरविंद केजरीवाल नई हवा लेकर आए हैं चुनावी छलावों की... केजरीवाल जी की सरकार ने 17 महीने से इमामों, मौलवियों को वेतन नहीं दिया है... इमामों, मौलवियों की समस्या का नहीं किया और नई प्रकार की तुष्टीकरण की राजनीति शुरू कर दी जिसमें उन्होंने कह दिया है कि पुजारियों और ग्रंथियों को वेतन देंगे..."
31 December 2024 at 14:50 IST
सिख समुदाय के सदस्यों ने राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
सिख समुदाय के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
याचिकाकर्ता गुरलाद सिंह कहलों ने कहा, "पुलिस हमें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दे सकती है, लेकिन हमारा एक समूह प्रियंका गांधी के आवास पर जाएगा और मुझे उम्मीद है कि वह हमारा इंतजार कर रही होंगी। हमने 24 दिसंबर को उन्हें एक मेल लिखा था। संसद में अपने भाषण में उन्होंने हाथरस, उन्नाव, मणिपुर, संभल की घटनाओं के बारे में बात की, लेकिन वह 1984 के दंगों के बारे में भूल गईं..."
31 December 2024 at 14:49 IST
सीएम योगी ने 'लेटे हुए हनुमान जी मंदिर' में की पूजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे जहां उन्होंने 'लेटे हुए हनुमान जी मंदिर' में पूजा की।
31 December 2024 at 13:33 IST
अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीयता घट रही- विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "... अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीयता घट रही है। आज दिल्ली की जनता भी उनसे हताश और निराश है। वे दिल्लीवासियों की भावनाओं को चोट पहुंचा रहे हैं। जिस भ्रष्टाचार के विरूद्ध AAP आई थी, आज वह खुद ही इस भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब चुकी है... AAP की नीतियां पूरी तरह असफल है।"
31 December 2024 at 13:32 IST
राहुल गांधी न्यू ईयर पार्टी को प्राथमिकता देते हैं- बीजेपी नेता
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी को छुट्टियां और न्यू ईयर पार्टी डॉ मनमोहन सिंह के शोक से ज्यादा जरूरी लगी। देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, लेकिन राहुल गांधी न्यू ईयर पार्टी को प्राथमिकता देते हैं। ये वही सोच है जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने इस देश के सामने तब रखी थी जब डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और राहुल गांधी ने आदेश फाड़ा था और सोनिया गांधी ने डॉ मनमोहन सिंह का अपमान किया था। ये चलन कांग्रेस पार्टी के गांधी वाड्रा परिवार के हर कांग्रेस नेता के साथ है जो वाड्रा परिवार से ताल्लुक नहीं रखता लेकिन शीर्ष पद पर पहुंच जाता है... नेहरू गांधी वाड्रा परिवार ने एक सिख का अपमान किया है... राहुल गांधी का रवैया सनातनी नहीं, भारतीय नहीं बल्कि इटालियन है। वहीं देश का हर व्यक्ति समझता है कि परिवार में किसी की मृत्यु हो गई है तो ऐसी स्थिति में शोक मनाया जाता है। वहीं राहुल गांधी ऐसी स्थिति में पार्टी मनाते हैं। इसलिए ये सभी जो नेहरू गांधी वाड्रा परिवार से ताल्लुक रखते हैं, देश की विरासत से जुड़े नहीं हैं..."
31 December 2024 at 13:31 IST
केजरीवाल पत्नी सुनीता संग पहुंचे मरघट वाले बाबा मंदिर
AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर गए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया।
31 December 2024 at 12:06 IST
पुजारियों-ग्रंथियों को वेतन देने की घोषणा पर बीजेपी के सवाल पर क्या बोली AAP?
दिल्ली सरकार द्वारा के पुजारियों और ग्रंथियों को वेतन देने की घोषणा पर भाजपा द्वारा सवाल उठाने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "... उनका हाथ 22 राज्यों में किसी ने नहीं पकड़ा है। वे पीएम मोदी से कहें कि 22 राज्यों में ये योजना लागू करें। पुजारियों और ग्रंथियों के खिलाफ भाजपा के लोग क्यों आ गए हैं? आप हमसे काम पर प्रतियोगिता करें, काम कर नहीं पाते हैं विरोध करने पहले आ जाते हैं..."
31 December 2024 at 12:04 IST
बच्चों को गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करना केजरीवाल ने सीखा- बीजेपी
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "अगर दिल्ली के बच्चों को गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करना किसी ने सीखा है तो वो हैं अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना। अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना ने अपने वीडियो अपलोड करके हमारे मासूम बच्चों को राजनीति में धकेला है। यह किशोर न्याय अधिनियम 2015 का उल्लंघन है और दूसरी बात, भारत के चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स में कहा गया है कि बच्चों के बयान नहीं होने चाहिए, उनकी मौजूदगी नहीं होनी चाहिए, ऐसी कोई गतिविधियां नहीं होनी चाहिए... इस 'X' पोस्ट को तुरंत हटाया जाना चाहिए लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अभी भी इस पोस्ट को नहीं हटाया है..."
31 December 2024 at 12:02 IST
नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में नवनियुक्त बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।
31 December 2024 at 11:07 IST
बिहार राज्यपाल से नीतीश कुमार ने की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और निवर्तमान बिहार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से गवर्नर हाउस में मिलने पहुंचे।
31 December 2024 at 11:06 IST
नीतीश कुमार ने भाजपा नेता नवीन किशोर को दी श्रद्धांजलि
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
31 December 2024 at 11:05 IST
ब्रजेश पाठक ने सनातनियों से किया महाकुंभ में स्नान करने का निवेदन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैं उत्तर प्रदेश के लोगों को वर्ष 2025 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 2024 में अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। सनातन की पताका लहराते हुए पूरी दुनिया ने देखा। 2025 की शुरुआत में महाकुंभ आपका इंतजार कर है। मैं सनातन धर्म को मानने वालों से कहता हूं कि वर्ष 2025 के प्रारंभ में महाकुंभ में जाकर स्नान करें और पुण्य कमाएं, इसके लिए सरकार की तरफ से सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। मैं फिर से आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"
31 December 2024 at 10:00 IST
इमाम-मोअज्जिनों को सैलरी नहीं मिलने पर शहजाद पूनावाला का AAP पर प्रहार
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि सितंबर 2023 के आरटीआई जवाब के अनुसार वक्फ इमामों और मोअज़्ज़िनों को मई 2022 से वेतन नहीं दिया गया और गैर वफ़्क़ इमामों और मोअज़्ज़िनों को जनवरी 2021 से AAP सरकार द्वारा वेतन नहीं दिया गया।
उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा है कि कितने मौलानाओं ने 17 महीने के अवैतनिक वेतन के लिए केजरीवाल और सीएम के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
31 December 2024 at 09:53 IST
बीजेपी नेता दिलीप घोष बोले- संदेशखाली में जो आंदोलन हुआ वो...
संदेशखाली घटना पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, "संदेशखाली में जो आंदोलन हुआ वो ऐतिहासिक आंदोलन हुआ। महिलाओं ने नेतृत्व किया और अपने आप समाज ने भी नेतृत्व किया....वहां पर टीएमसी के गुंडों ने गरीब लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है कोई कानून-व्यवस्था नहीं है वहां पर पुलिस भी नहीं जाती है... आगे फिर आरजी कार जैसा विरोध प्रदर्शन होगा..."
31 December 2024 at 09:51 IST
हेलीपैड से प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ आज करीब 11 बजकर 55 मिनट पर डीपीएस हेलीपैड पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे।
31 December 2024 at 08:27 IST
Spadex की सफल लॉन्चिंग पर सुरेंद्रन एन बोले- भविष्य के कार्यों के लिए उपयोगी...
PSLV-C60 ने SpaDeX और 24 पेलोड का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। स्पाडेक्स के सैटेलाइट प्रोजेक्ट निदेशक, सुरेंद्रन एन कहते हैं, "यह उन प्रयोगों में से एक है जिसे हम कक्षा में साबित करने जा रहे हैं, जो भविष्य के कार्यों के लिए उपयोगी होगा... दो जटिल और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में, यह डॉकिंग तंत्र है एक अपरिहार्य आवश्यकता बनती जा रही है... डॉकिंग अनिवार्य है। मानव अंतरिक्ष मिशनों के लिए भी, जब आप किसी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ना चाहते हैं, तो मनुष्यों को इस डॉकिंग तंत्र से गुजरना होगा।
31 December 2024 at 08:26 IST
वीके सक्सेना से मुलाकात पर क्या बोलीं बांसुरी स्वराज?
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का कहना है, ''यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली की AAP सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले 7 महीने से वेतन नहीं दिया है. आशा कार्यकर्ता 3,000 रुपये के वेतन पर काम कर रही हैं.'' उनका वजीफा नहीं बढ़ाया गया है। यह आप सरकार उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही है। मैंने इस संबंध में दिल्ली के एलजी से मुलाकात की और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को निर्देश देंगे।'' "
31 December 2024 at 08:24 IST
हरसिमरत कौर बादल ने गोल्डन टेंपल में की पूजा-अर्चना
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
31 December 2024 at 07:45 IST
इसरो ने Spadex मिशन को किया लॉन्च
इसरो ने Spadex मिशन को लॉन्च कर दिया है। इसरो का ये मिशन स्पेस की दुनिया में भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसरो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार SpaDeX के PSLV ने सभी चार चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद आगे बढ़ रहा है। पीएसएलवी-सी60 पर मौजूद प्राइमरी स्पैडेक्स अंतरिक्ष यान ‘ए’ और ‘बी’ सफलतापूर्वक अलग हुए।
31 December 2024 at 07:43 IST
किसान नेता डल्लेवाल पर आज होगी सुनवाई
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज भी जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
31 December 2024 at 07:41 IST
कुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर से प्रयागराज दौरे पर पहुंचेंगे। वह महाकुंभ 2025 से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे। बता दें कि यह सीएम योगी का इस महीने में पांचवां दौरा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 31 December 2024 at 07:47 IST