भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, वाराणसी में CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- सपा ने जो पाप किया था उसे हम...

वाराणसी में सद्गुरु रविदास जी महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ के बाद सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर करने का ऐलान किया है।

 
Follow :
CM YOGI | Image: ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि भदोही का नाम फिर से बदलकर संत रविदास नगर रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए उन पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संत रविदास जैसी महान विभूतियों का अपमान करने का आरोप लगाया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीएम योगी ने संत गुरु रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की और बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने भदोही का नाम बदलने का ऐलान करते हुए कहा कि अब यह जिला अब फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संत रविदास जैसी महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया था।

रविदास जी महाराज जी की जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

वाराणसी में सद्गुरु रविदास जी महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ के बाद सभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा, सपा की सरकार में कन्नौज में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था, हमारी सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब के नाम पर फिर से किया।

सपा ने जो पाप किया उसे हम सुधार रहे हैं

सपा पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा, हमने औरैया के मेडिकल कॉलेज का नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया। सपा ने एक पाप और किया था, सद्गुरु रविदास जी महराज के नाम पर बने जनपद का नाम भी हटा दिया था, आज मैं फिर से कह रहा हूं, भदोही को संत रविदास नगर के ही नाम पर जाना जाएगा। संत रविदास नगर के रूप में 650वीं जयंती अवसर पर हमारी आस्था, भदोही फिर से संत रविदास नगर होगा, इस कार्यवाही को हम आगे बढ़ाएंगे।

सीएम योगी ने आगे कहा, हमारी सरकार ने निर्णय लिया है, सदगुरू रविदास जी महराज, महर्षि बाल्मीकि, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और सामाजिक न्याय से जुड़े पुरोधाओं की जहां भी प्रतिमाएं होंगी, उन प्रतिमाओं पर यदि छतरी नहीं है, तो सरकार अपने पैसे से उस को करवाएगी।

भीमराव अंबेडकर के नाम पर बनेगा पार्क-CM योगी

मुख्यमंत्री ने एक और ऐलान करते हुए कहा,जहां संत सद्गुरु रविदास जी महाराज, महर्षि वाल्मीकि और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर पार्क होंगे, अगर बाउंड्री वॉल नहीं है तो उनकी सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी सरकार अपने खर्चे पर बनाएगी, इसके लिए हमारी सरकार ने पैसे की व्यवस्था भी की है और इस कार्यक्रम को भी हम युद्ध स्तर पर वर्तमान में हमने उसके लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें: 'छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', एंटी पेपर लीक बिल के लोकसभा में पास होने बोले अमित शाह
 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 July 2026 at 21:26 IST