Ayodhya News: रामलला के दरबार में योगी सरकार... मुख्यमंत्री ने विधायकों संग किए राम मंदिर में दर्शन
Ayodhya Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विधायक अयोध्या के राम मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच गए हैं।
- भारत
- 2 min read
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विधायक अयोध्या के राम मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाला पूरा उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल और समाजवादी पार्टी को छोड़कर बाकी दलों के विधायक अयोध्या आए हैं। यहां मुख्यमंत्री योगी के साथ सभी मंत्रियों और विधायकों ने भगवान राम के दर्शन किए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष के साथ उप मुख्यमंत्री केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आए हैं। सभी ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा मंदिर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।
मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, 'विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो। समाजवादी पार्टी को विरासत में इनके पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया है, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने का काम किया है वो किस मुंह से यहां आएंगे, इसलिए उन्होंने (सपा) विरोध किया।'
BJP के साथ BSP-RLD के विधायक भी आए
सीएम योगी और स्पीकर सतीश महाना ने सभी विधायकों को नेतृत्व किया। सभी ने साथ में राम मंदिर के अंदर रामलला के दर्शन किए। अयोध्या आए इन नेताओं में बीजेपी और उनके सहयोगी दलों के विधायक हैं।
विधायकों आज लखनऊ से लग्जरी बसों के जरिए अयोध्या लाया गया है। इस यात्रा के लिए विधायकों के लिए खास बसों का इंतजाम किया गया था।
अहम बात ये है कि बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के विधायकों ने भी NDA विधायकों के साथ मंदिर में दर्शन किए हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के विधायक इनमें शामिल नहीं हैं।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 11 February 2024 at 13:15 IST