उत्तराखंड: केदारताल ट्रेक से पश्चिम बंगाल के 5 पर्यटक लापता, CM सुवेंदु ने जताई चिंता, तलाशी अभियान जारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उत्तराखंड में केदारताल ट्रेक के दौरान खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बाद लापता हुए बांकुरा के पांच ट्रेकर्स पर चिंता जताई। वहीं, 1 नवंबर को खबर आई थी कि कुल 8 लोग लापता है।
- भारत
- 3 min read
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को उत्तराखंड में केदारताल ट्रेक के दौरान खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बाद लापता हुए बांकुरा के पांच ट्रेकर्स पर चिंता जताई हैं। सीएम सुवेंदु ने लापता ट्रेकर्स की पहचान रिंटू मंडल, उदय घोष, रतन घोष, तपस बाउरी और मनोज खवास के रूप में की, और कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार और उसके स्टेट डिझास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के साथ लगातार संपर्क में है।
बंगाल के 5 पर्यटक लापता, CM सुवेंदु ने जताई चिंता
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा "बांकुरा के पांच युवा ट्रेकर्स - रिंटू मंडल, उदय घोष, रतन घोष, तपस बाउरी और मनोज खवास के बारे में बहुत चिंता है, जो उत्तराखंड में केदारताल ट्रेक के दौरान खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बाद लापता हो गए हैं।"
उन्होंने आगे कहा "उन्होंने कहा, "हमारा प्रशासन इस मुश्किल समय में बांकुरा में परेशान परिवारों तक हर मुमकिन लॉजिस्टिक और इमोशनल सपोर्ट पहुंचाने के लिए पहुंचा है। हम परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं, और हमारे युवाओं की सुरक्षित और जल्दी वापसी पक्का करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हम उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।"
7 ट्रेकर्स और एक गाइड लापता
वहीं, 1 नवंबर को खबर आई थी कि स्टेट डिझास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) ने लापता हुए सात ट्रेकर्स और एक गाइड को ढूंढने के लिए जमीनी और हवाई सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर लापता लोगों का पता लगाने के लिए एक स्पेशल माउंटेनियरिंग टीम तैनात की गई है।
केदारताल ट्रेक में भारी बर्फबारी
इससे पहले, SDRF गंगोत्री टीम केदारताल इलाके में रेकी करने पहुंची थी। लेकिन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से ज़मीन पर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में रुकावट आई। इसलिए, अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से इलाके की हवाई रेकी और सर्च करने का फैसला किया। हवाई सर्वे के दौरान, लापता ट्रेकर्स या उनके टेंट के कोई साफ निशान नहीं दिखे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 November 2026 at 08:46 IST