अपडेटेड 6 March 2025 at 17:17 IST
तकलीफ होती थी जब मोदी जी... CM रेखा गुप्ता का छलका दर्द, दिल्ली को किसने आगे नहीं बढ़ने दिया? किया बड़ा वादा
रेखा गुप्ता ने कहा कि तकलीफ होती थी मुझे जब मोदी जी की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी, लेकिन दिल्ली के लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते थे।
Rekha Gupta Republic Plenary Summit: हाल ही में दिल्ली की सीएम बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'Republic Plenary Summit' में शामिल होकर देश की राजधानी से जुड़ी कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री के नाते आप सब के बीच में हूं, और जब मैं दिल्ली के बारे में सोचती हूं तो लगता है कि लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली के बीच में से होकर निकलने वाला है।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की गद्दी पर बैठी पुरानी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत तकलीफ होती थी जब पीएम मोदी जी की सभी योजनाएं देशभर में लागू होती थी, लेकिन दिल्ली में इसे रोका जाता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी की आयुष्मान भारत योजना का लाभ पूरे देश को मिला, लेकिन राजधानी में इसे रोका गया।
दिल्लीवासियों से किया बड़ा वादा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 27 सालों तक दिल्ली को आगे बढ़ने से रोका गया, लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि ये डबल इंजन की सरकार दिल्लीवासियों तक हर योजनाओं को पहुंचाएगी जिसके वो हकदार हैं।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ''दिल्ली तो देश की राजधानी है भाई, देश का दिल, तो दिल्ली कैसे पीछे छूट सकती है। दिल्ली को देश के साथ ताल में ताल मिलाने के लिए आज मैं दिल्ली का शुक्रिया अदा करती हूं। 27 साल के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है, अब दिल्ली प्रोग्रेस करेगी, दिल्ली की गति बढ़ेगी और विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा।''
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि तकलीफ होती थी मुझे जब मोदी जी की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी, लेकिन दिल्ली में कुछ लोग अपनी संकुचित मानसिकता के चलते उसे दिल्ली के लोगों से महरूम रखते थे। आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करने में क्या तकलीफ थी? केवल एक सोच, जो कहीं ना कहीं बहुत संकुचित थी। जन औषधि योजना क्योंकि प्रधानमंत्री के नाम से जुड़ा था, इसलिए उसे रोका गया। मैं आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के नाते ये बोलना चाहूंगी कि केंद्र की जितनी भी योजनाएं जिसपर दिल्ली का अधिकार है, वो सारी योजनाएं अब लागू होगी। दिल्ली का एक-एक व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ उठाएगा।
इसे भी पढ़ें: अपराधी हैं मोहम्मद शमी... धर्म से ऊपर देश को रखा तो मौलाना ने दिया श्राप, रमजान में एनर्जी ड्रिंक पीने पर बवाल!
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 17:17 IST