CM Rekha: आयुष्मान योजना और यमुना आरती समेत इन फैसलों को मंजूरी... ऐसा बीता रेखा गुप्ता सरकार का पहला दिन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में जल्द ही आयुष्मान भारत योजना लागू करने का ऐलान किया है। कहा, 'हमने कल की कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली सीएम रेखा | Image: Screen Grab

Delhi Cabinet First Meeting: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी में जल्द ही आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा, 'हमने कल की कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द दिल्ली के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।'

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने PWD और जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई और राजधानी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जनता को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी। 
सरकार की इस बड़ी घोषणा से लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, दिल्ली में सड़क, जल निकासी और पेयजल सुधार के लिए भी सरकार तेजी से काम करने जा रही है।

पहली कैबिनेट की बैठक CM रेखा गुप्ता ने दी मंजूरी

सीएम रेखा गुप्ता ने कल (20 फरवरी) को पहली कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, ‘हमने दो एजेंडों पर चर्चा की और उन्हें पारित किया, दिल्ली में 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना को लागू की जाएगी और विधानसभा की पहली बैठक में सीएजी की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी।'

नई सरकार के सामने फिलहाल जो 3 प्रमुख चेलैंज हैं उनमें यमुना की सफाई, हर घर को 24 घंटे साफ पीने का पानी और दिल्ली की सड़कों की मरम्मत। इन्हीं 3 चैलेंज को दिल्ली की नई सीएम और उनकी कैबिनेट पूरा करने में जुट गई हैं। यमुना की सफाई का अभियान तो बीजेपी ने दिल्ली जीतते ही शुरु कर दिया था और शपथ लेने के बाद रेखा सरकार की कैबिनेट ने भी अपने कामकाज की शुरुआत यमुना आरती के साथ की है। 

सीएजी रिपोर्ट सदन में की जाएगी पेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि, 'बैठक में जो दूसरा बड़ा फैसला है वो है सीएजी रिपोर्ट को लेकर। 14 रिपोर्ट्स पेंडिंग हैं जो पिछली सरकार ने पेश नहीं की। पहला ही हाउस जो होगा उसमें उन रिपोर्ट्स को पेश किया जाएगा। इसके अलावा जो भी हमारी कमिटमेंट्स है उस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा।' इसी तरह कई अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए रेखा सरकार का पहला दिन गुजर गया।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती: सूत्र

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 February 2025 at 09:22 IST