'जो रोल वह निभा सकते हैं, वो कोई और नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी से ईरान युद्ध रुकवाने की अपील, कही बड़ी बात

Iran War: ईरान युद्ध को एक महीना पूरा हो चुका है। हर तरफ यही सवाल उठ रहा है कि यह जंग कब खत्म होगी? इस बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से इस युद्ध को रुकवाने की अपील की है।

Follow :  
×

Share


सीएम उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से अपील | Image: ANI

Omar Abdullah statement: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है। उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस युद्ध को रुकवाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने यह तक कह दिया कि इसमें जो भूमिका वो निभा सकते हैं, वो कोई दूसरा नहीं कर सकता।

क्या बोले सीएम उमर अब्दुल्ला?

मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम चाहते हैं कि युद्ध जल्द समाप्त हो। इसमें प्रधानमंत्री जो भूमिका निभा सकते हैं, वह कोई और नहीं निभा सकता। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के सभी देशों के साथ अच्छे संबंध हैं।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रंप साहब इतनी बेवकूफी कर रहे हैं। ये जानते हुए भी कि ईरान पर सालों साल तक किसी ने राज नहीं किया है। इतना आसान नहीं होगा। जो भी हो, मेरा मानना है कि इसे अब यहीं पर खत्म कर लिया जाए। सीजफायर की घोषणा हो और ये युद्ध खत्म हो जाए।

कई नेताओं से बात कर चुके हैं PM मोदी

जब से ईरान युद्ध शुरू हुआ, तब से पीएम मोदी मिडिल ईस्ट के कई नेताओं से बात कर चुके हैं। उन्होंने कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ईरान, इजराइल, मलेशिया और ओमान समेत कई देशों के नेताओं से बातचीत की है और तनाव कम करने के साथ-साथ शांति के जरिए इस युद्ध को समाप्त करने पर जोर भी दिया।

बीते दिनों पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फोन पर बात की थी। इस दौरान भी  उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग को जल्द से जल्द समाप्त होने की बात कही थी।

कब रुकेगी ये जंग? 

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। युद्ध को एक महीना पूरा हो चुका है। दोनों पक्षों की ओर से हमले जारी है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। तो वहीं ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं। वे इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। फिलहाल सीजफायर के लिए  भी बात बनती नजर नहीं आ रही है। तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से साफ तौर पर इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 'गोली का जवाब गोली से देंगे, नक्सली हथियार डाल दें, नहीं तो...', लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान गरजे अमित शाह

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 22:35 IST