अपडेटेड 10 September 2023 at 13:59 IST

G-20 डिनर में शामिल हुए CM नीतीश और हेमंत सोरेन, PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से कराई मुलाकात

G-20 डिनर के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के भी कई नेताओं को न्योता भेजा गया था। नीतीश कुमार और झारखंड के CM हेमंत सोरेन शामिल हुए।

Follow :  
×

Share


PC-@BJP4Bihar | Image: self

G-20 सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) शामिल हुए। डिनर का आयोजन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया गया था। इस भव्य रात्रिभोज में शामिल होने के लिए विपक्ष के कई नेताओं को न्योता गया था।

खबर में आगे पढ़ें:

  • G-20 डिनर में शामिल हुए CM नीतीश 
  • PM मोदी ने बाइडेन से कराई मुलाकात

G-20 डिनर में शामिल हुए CM नीतीश और हेमंत सोरेन

G-20 डिनर के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के भी कई नेताओं को न्योता भेजा गया था। वहीं, कई विपक्षी नेताओं ने खुद को इस पार्टी से किनारे रखा तो कई नेता राष्ट्रपति के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए इस पार्टी में शामिल हुए। CM नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन इस डिनर पार्टी में शामिल हुए।

नीतीश का PM मोदी से हुआ आमना-सामना

इस G-20 डिनर में करीब डेढ़ साल बाद नीतीश कुमार का आमना-सामना पीएम मोदी से हुआ। NDA से अलग होने के बाद यह नीतीश की पहली मुलाकात थी। दोनों की मुलाकात आखिरी बार बीते साल 2022 में सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में हुई थी। अब लंबे समय बाद नीतीश कुमार की पीएम मोदी से मुलाकात हुई।

PM मोदी ने बाइडेन से कराई मुलाकात

G-20 डिनर में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे। अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन भी इस डिनर पार्टी में शामिल हुए और भारतीय व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस दौरान पीएम मोदी ने नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कराई। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। बिहार BJP ने सोशल मीडिया पर G-20 डिनर की कई फोटो शेयर की जिसमें नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन की बाइडेन से मुलाकात की तस्वीर भी शामिल है।

स्वागत मंच पर बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय की झलक

इस भव्य रात्रिभोज में G-20 नेताओं का आवोभगत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने किया। जिस मंच पर अतिथियों का स्वागत किया, उसकी पृष्ठभूमि में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय और भारत जी20 की थीम- 'वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' को दर्शाया गया था।

यह भी पढ़ें: मुंबई पाव, बाकरखानी से कश्मीरी कहवा, दार्जिलिंग चाय तक; G20 डिनर में विदेशी मेहमानों को क्या-क्या परोसा गया?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 September 2023 at 13:57 IST