अपडेटेड 19 March 2024 at 11:33 IST
CM Nayab ने श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, घरौंडा में आज से चुनावी रैली की शुरुआत
Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में प्रार्थना की और श्री नाडा साहिब का आशीर्वाद लिया।
CM Nayab at Shri Nada Sahib Gurudwara: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में प्रार्थना की और श्री नाडा साहिब का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जानकारी दी कि आज से घरौंडा में बीजेपी चुनावी रैली की शुरुआत करने जा रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, ‘आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करनाल के घरौंडा में चुनावी रैली की शुरुआत करने जा रहे हैं। मैं श्री नाडा साहिब का आशीर्वाद लेने आया हूं।’ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है, साथ ही गरीबों के चेहरे पर भी मुस्कान है। इन 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है।
बीजेपी के चुनावी प्रचार का आज से श्री गणेष
वहीं चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। 25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसकों लेकर सभी पार्टी के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं करनाल लोकसभा से बीजेपी का चुनावी प्रचार का आज से श्री गणेश हो रहा है। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे।
यह भी पढ़ें : 4 माह का बच्चा बना भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति
करनाल लोकसभा सीट क्यों हैं खास
करनाल लोकसभा इसलिए खास है क्योंकि पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल लोकसभा से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए घरौंडा में यह खास चुनावी रैली रखी गई है। इसलिए आज हरियाणा बीजेपी के दिग्गज नेता यहां जुटने वाले हैं। बता दें खास रैली करनाल के बॉर्डर समाना बाहु से शुरू होकर घरौंडा तक टोटल 13 जगह जाएगी। जहां करनाल लोकसभा से उम्मीदवार मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत होगा। बता दें करनाल लोकसभा सीट पर पिछले दो चुनाव से बीजेपी उम्मीदवार जीत रहा है। 2014 में अश्विनी विजयी हुए थे, वहीं 2019 में संजय भाटिया को जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में संजय भाटिया साढ़े 6 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे।
यह भी पढ़ें : LIVE: PM का चुनावी दौरा, CAA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 March 2024 at 08:25 IST