अपडेटेड 6 July 2024 at 22:07 IST
CM Mohan Yadav ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की, राज्य में 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की राजधानी भोपाल में पौधा रोपण करके 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की है।
One Tree in Name of Mother Campaign: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की राजधानी भोपाल में पौधा रोपण करके 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में 5.5 करोड़ पेड़ लगाने का फैसला लिया है, जिसके तहत भोपाल में 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे।'
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और पूरा देश मां के नाम पर पेड़ लगा रहा है। बता दें भोपाल में भेल के जंबूरी में खास अभियान को लेकर कार्यक्रम रखा गया था।
12 लाख पौधे लगाए गए- CM मोहन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'मध्य प्रदेश सरकार 5.5 करोड़ पौधे लगाएगी, जिसमें से 40 लाख पौधे भोपाल जिले में लगाए जाएंगे। सभी जिलों में अभियान शुरू हो गया है। भोपाल में शनिवार को 12 लाख पौधे लगाए गए। हम इंदौर में 51 लाख और जबलपुर में 12 लाख पौधे लगाएंगे।'
CM मोहन ने मां के नाम आंवले का पौधा लगाया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी मां दिवंगत लीला बाई यादव के नाम पर आंवला का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। CM मोहन यादव ने कहा हमारी सनातन संस्कृति और सभ्यता यह उसी प्रकार से है जैसे बीज और फल। बीज के बिना फल नहीं और फल के बिना बीज नहीं। दोनों की अपनी-अपनी महत्ता है। भोपालवासियों का 12 लाख पौधे रोपने का संकल्प पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा, जो अन्य शहरों को प्रेरित करेगा।
यह भी पढ़ें : Assam Flood: 92 जानवरों की मौत, राज्यभर में 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; बाढ़ का कहर जारी
छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर बनाया चित्र
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के भेल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर छात्रों की बनाई चित्रकारी भी देखीं इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन की कपिला गौशाला में भी आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 July 2024 at 22:07 IST