अपडेटेड 27 February 2024 at 23:22 IST

हरियाणा के झज्जर में बनेगा पुलिस आयुक्तालय, CM मनोहर लाल ने किया ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झज्जर जिले में पुलिस आयुक्तालय बनाने की घोषणा की है। उन्होंने विधानसभा में बजट को लेकर चर्चा के दौरान इसका ऐलान किया।

Follow :  
×

Share


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर | Image: PTI/ File Photo

CM Manohar Lal Khattar announced to create police Commissionerate in Jhajjar: हरियाणा के झज्जर में पुलिस आयुक्तालय (police Commissionerate) बनाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में इसकी घोषणा की।

CM ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में बजट को लेकर चर्चा करते हुए झज्जर जिले में पुलिस आयुक्तालय बनाने का ऐलान किया।

राज्य विधानसभा में घोषणा करते हुए CM खट्टर ने कहा कि NCR में आने वाले हरियाणा के तीन जिलों-फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में पुलिस आयुक्तालय पहले ही स्थापित किया जा चुके हैं। बजट अनुमानों पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा-

मैं घोषणा करता हूं कि झज्जर जिले के लिए भी पुलिस आयुक्तालय बनाया जाएगा।

बता दें कि झज्जर में कमिश्नरी बनाने की घोषणा रविवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के ठीक बाद हुई है। राठी की हत्या के बाद विपक्षी दल कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि झज्जर जिले में बनने वाला पुलिस आयुक्तालय राज्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का चौथा पुलिस आयुक्तालय होगा।

ये भी पढ़ें- अंग्रेजों की छुट्टी कर धोनी से मिलने पहुंचे ‘सर जडेजा’, गेट के बाहर फैन की तरह खिंचवाई फोटो

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 February 2024 at 23:22 IST