Ketan Agarwal Murder: केतन हत्याकांड में CM फडणवीस की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- समाज को सोचना चाहिए, इतनी कम उम्र में बच्चों में ऐसे क्रूर...

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, 'यह ऐसी घटना है जो हमें एक समाज के तौर पर, गंभीरता से सोचने पर मजबूर करती है।'

 
Follow :
Ketan Agarwal Murder Case | Image: ANI/X

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले की जांच जारी है। पुलिस की पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जो ये सोचने को मजबूर कर रहे हैं कि महज 20 साल की लड़की के शातिर दिमाग ने इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दिया। सिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जिस तरह से केतन को मौत की नींद सुला दी,वो सबको हैरान कर रहा है। अब पूरी घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आई है।

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह बहुत ही चौंकाने वाली घटना है, सोच से भी परे है। यह ऐसी घटना है जो हमें एक समाज के तौर पर, गंभीरता से सोचने पर मजबूर करती है। पढ़े-लिखे और अच्छे परिवारों के बच्चे ऐसी बुरी और नुकसान पहुंचाने वाली सोच क्यों अपना लेते हैं? इस सोच के पीछे क्या कारण हैं?”

केतन हत्याकांड में CM फडणवीस क्या कहा?

फडणवीस ने आगे कहा, "लोग इस ओर क्यों जा रहे हैं, हमें इस बारे में गहराई से सोचने की जरूरत है। असल में, इस मामले को सिर्फ एक अपराध के तौर पर नहीं बल्कि समाज के नजरिए से भी देखना चाहिए। समाज को सोचना चाहिए कि कैसा माहौल और व्यवस्था बनाने की जरूरत है ताकि इतनी कम उम्र में बच्चों में ऐसे क्रूर और बदले की भावना वाले विचार न आएं। यह घटना सच में बहुत चौंकाने वाली है।"

June 26, 2026

सिया गोयल ने केतन को क्यों मारा?

सफल कारोबार, लग्जरी लाइफस्टाइल, बेइंतहा प्यार करने वाला जीवनसाथी… सिया गोयल को वो सब कुछ मिल रहा था, जिसकी ज्यादातर लड़कियां सपने देखा करती हैं। फिर भी सिया ने अपने मंगेतर को लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई से धक्का देकर मार क्यों दिया? शादी से बचने के लिए ‘न’ कहने की जगह उन्होंने हत्या का रास्ता क्यों चुना? ये सवाल हर किसी के जहन में आ रहा है।

केतन अग्रवाल की ये चीज नहीं थी सिया को पसंद

सिया ने पुलिस को बताया है कि केतन अग्रवाल का लुक उसे पसंद नहीं था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया ने पुलिस को बताया कु केतन के सर पर बाल नहीं था और वो विग पहनता था। केतन का विग पहनना मुझे पसंद नहीं था। अपने होने वाले पति के सर पर बाल कम होना उसे पसंद नहीं था। सिया ने यह भी दावा किया है कि केतन हकलाता था और उसे ये बात पसंद नहीं थी। 

यह भी पढ़ें:  'सिर में बाल नहीं थे,और...', सिया ने पुलिस को बताया केतन को मारने की वजह

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 15:17 IST