'छात्रों की गूंज या पैसे देकर सिर्फ...', CM फडणवीस का राहुल गांधी पर जोरदार हमला
CM Devendra Fadnavis: शनिवार, 22 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होना है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने LoP के इस कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला किया है और इसे राहुल गांधी का री-लॉन्च कार्यक्रम बताया है।
- भारत
- 2 min read
CM Devendra hits Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार, 22 अगस्त को राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल के इस कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के इस कार्यक्रम को राहुल गांधी का री-लॉन्च बताया है। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर सिर्फ अच्छी बातें दिखाने और कमियों को नजरअंदाज करने के लिए कहा गया था।
एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर CM फडणवीस ने तीखा हमला करते हुए इसे सिर्फ़ एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा 'यह सिर्फ एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम था। इसमें कांग्रेस से जुड़े कॉलेजों की सिर्फ छात्राओं को ही शामिल करने के निर्देश दिए गए थे।
इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर कमियों को नजरअंदाज किया
CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर आगे तीखा हमला करते हुए कहा कि 'उनकी असलियत तब सामने आई जब पता चला कि इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर सिर्फ अच्छी बातें दिखाने और कमियों को नज़रअंदाज करने के लिए कहा गया था। मेरी नजर में, यह छात्रों की असली आवाज नहीं है, बल्कि यह राहुल गांधी का री-लॉन्च है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 22 August 2026 at 16:02 IST