'2 जून को 3 बजे सरेंडर करूंगा'... अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं नहीं जानता कब तक मुझे जेल में रखेंगे
दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाला केस में फंसे CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे परसों 2 जून को सरेंडर करना है। मैं देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।
- भारत
- 2 min read
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को शाम 3 बजे सरेंडर करने वाले हैं। तथाकथित शराब घोटाला केस में फंसे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने खुद जानकारी दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मैं 2 जून को 3 बजे सरेंडर करूंगा। उन्होंने ये भी कहा है कि वो नहीं जानते हैं कि उन्हें कब तक जेल में रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मुझे परसों सरेंडर करना है। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत शुक्रिया। केजरीवाल ने कहा कि मैं देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है।
‘मेरा वजन 50 दिनों में 6 किलो कम हुआ’
अरविंद केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मेरा वजन 50 दिनों में 16 किलो कम हो गया था। केजरीवाल ने कहा कि वो 20 साल से शुगर के गंभीर मरीज हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि जब में 50 दिन जेल में रहे। मुझे कई तरह से प्रताडित किया गया। मेरी दवाईयां रोक लीं। मेरी शुगर 300 सवा 300 तक पहुंच गई, पता नहीं क्या चाहते हैं?
'लौटकर आउंगा तो महिलाओं के लिए हर महीने हजार रुपये दूंगा'
जनता के नाम संदेश देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप अपना ख्याल रखना। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा, लौटकर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना, भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 31 May 2024 at 12:21 IST