अपडेटेड 27 June 2025 at 13:56 IST
VIRAL VIDEO: आसमान से गिरने लगा बादल तो गांव में मचा हड़कंप, बच्चे-बूढ़े सब दौड़े लेकिन सच्चाई आई सामने तो रह गए हैरान
UP के कटका गांव में आसमान से बादल गिरने वाली वायरल वीडियो के पीछे की असलियत जानकर हर कोई हैरान रह गया है। जानते हैं आखिर वो बादल था या कुछ और?
Cloud falls from sky: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कटका गांव से एक अजीबोगरीब वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। वीडियो में दिखाया गया कि एक सफेद, रुई जैसी आकृति आसमान से धीरे-धीरे गिरती है और खेत में आ जाती है। गांव के लोगों ने दावा किया कि ये बादल का टुकड़ा था, लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो मामला पूरी तरह पलट गया।
24 जून को गांव के कुछ युवाओं ने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें एक सफेद सा बादल जैसी कुछ चीज़ हवा में तैरती नजर आई। यह देखने में बिल्कुल बादल जैसी लग रही थी। जैसे ही वह जमीन पर गिरी, गांव के लोग उत्सुकता में उसे छूने दौड़ पड़े। बुजुर्गों ने लोगों को इसे हाथ न लगाने की चेतावनी दी। कुछ लोगों ने इसे आसमान से गिरे बादल का टुकड़ा तक बता दिया।
हकीकत क्या है?
हालांकि, जल्द ही ग्रामीणों में से कई ने इस दावे को झूठा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ‘बादल’ दरअसल पास की नदी में जमे फेन (foam) का टुकड़ा था, जो हवा में उड़कर खेतों में आ गिरा। इसकी बनावट और रंग ने लोगों को भ्रमित कर दिया, जिससे यह अफवाह फैली।
सोशल मीडिया पर वायरल, लेकिन फर्जी
यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर तेजी से वायरल हो गया। सैकड़ों लोगों ने इसे बिना सच्चाई जाने शेयर कर दिया। कुछ यूजर्स ने बाद में कमेंट में वीडियो की वास्तविकता बताई, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था।
अचानक बादल गिरने लगे गांव में,, #travelvlos #village #trending #villegelife #nature
Posted by Md Imtiyaz on Wednesday, June 25, 2025फेक न्यूज से सतर्क रहें
यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि सोशल मीडिया पर फैली हर खबर सही नहीं होती। फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म्स के होते हुए भी अफवाहें तेजी से फैल जाती हैं। ऐसे में आम जनता को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। कटका गांव में जो ‘बादल’ गिरा था, वो असल में एक भ्रम था, वह सिर्फ हवा में उड़ता नदी का झाग था। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर आंख मूंदकर विश्वास करना खतरनाक हो सकता है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 13:56 IST