Tihar jail: तिहाड़ की जेल नंबर 8 में झड़प, एक मोबाइल बरामद, 21 कैदियों के घायल होने की खबर

तिहाड़ की जेल नंबर 8 में झड़प हो गई। सूत्रों के मुताबिक इस झड़प में कुल 21 कैदी घायल हुए हैं।

Follow :  
×

Share


Tihar jail (PC-ANI) | Image: self

भारत की सबसे सुरक्षित जेल तिहाड़ में एक बार फिर प्रसाशन और कैदियों के बीच झड़प हो गई। सूत्रों के मुताबिक ये झड़प उस वक्त हुई जब तिहाड़ प्रशासन ने बीती रात जेल नंबर 8 में तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी अभियान में जेल प्रशासन ने एक सेल से मोबाइल फोन बरामद किया गया था। उसके बाद कैदियों और जेल वार्डन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 

तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक कैदियों ने खुद को चोटिल कर लिया था। जिसके बाद 1 से 2 कैदी घायल हो गए थे। जेल प्रशासन ने घायल कैदियों को दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तिहाड़ प्रशासन घटना की जगह पर लगे CCTV को खंगाल रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस झड़प में कुल 21 कैदी घायल हुए थे। जिसमें 17 को माइनर इंजरी आई थी, जिन्हें जेल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया था जबकि 4 लोगों को डीडीयू अस्पताल में भेजा गया।

जेल नंबर-8 में झड़प 

तिहाड़ जेल की जेल संख्या 8 और 9 में सुरक्षा बेहद सख्त रहती है। इस जेल में उन कैदियों को रखा जाता है जो बेहद ही संगीन मामलों में सजा काट रहे हैं। जेल प्रशासन भी हर समय सतर्क रहता है। बावजूद इसके जेल नंबर-8 कई बार सुर्खियों में आ चुकी है। तिहाड़ जेल प्रसाशन के मुताबिक जेल नंबर 8 के वार्ड नंबर 11 में बुधवार शाम 5:30 बजे सर्च अभियान चलाया गया था। जिसके बाद कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कैदियों को डर था की सभी को अलग-अलग कर दिया जाएगा, इसी वजह से कैदियों ने खुद को चोट पहुंचाई। जेल प्रशासन ने कैदियों से एक मोबाइल और चार्जर बरामद किया है। जेल में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

जेल नंबर-8 से मिले सबसे ज्यादा मोबाइल 

तिहाड़ परिसर में जेल नंबर 8 और 9 चर्चाओं में रहती है। सबसे ज्यादा मोबाइल बरामदगी भी इन्हीं जेलों से होते हैं। इससे पहले इन जेलों से नशीला पदार्थ भी बरामद हो चुका है। साल 2020 में चाकू से गोदकर एक कैदी की हत्या भी कर दी गई थी। इसके अलावा पिछले दिनों तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना भी सामने आई थी।

ये भी पढ़ें: PM Modi को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी की हुई पहचान, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तैयार की टीम

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 June 2023 at 22:52 IST