CJP के प्रदर्शन में हिस्ट्रीशीटर की एंट्री, सीलमपुर का कुख्यात हाजी अफजाल जंतर-मंतर पहुंचा, हत्या के प्रयास समेत कई केस, VIDEO VIRAL

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल CJP द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। अफजाल का VIDEO वायरल होने के बाद भारी बवाल मच गया।

 
Follow :

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन ने अब अलग ही रूप ले लिया है। इस विरोध प्रदर्शन में अब केवल छात्र नहीं है,बल्कि कई राजनीतिक दल की भी एंट्री हो गई है। संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के बाद  आंदोलन ने पूरे देश का ध्यान अपनी और खींच लिया। मगर इस बीच छात्रों के आंदोलन में गुड़ों बदमाशों की एंट्री ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। ऐसा ही एक हिस्ट्रीशीटर का वीडियो सामने आया है,जो छात्र आंदोलन का हिस्सा बना रहै।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल 20 जुलाई को कॉक्रोज जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित NEET परीक्षा विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां पहुंचकर वो छात्रों केअधिकारों की बात करने की बजाय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने और नारेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाजी अफजाल ने खुद जारी किया वीडियो

हाजी अफजाल ने खुद भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। अफजल पर मकोका (MCOCA), हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वे लंबे समय से जमानत पर बाहर हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वे सीलमपुर क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर माने जाते हैं। हाजी अफजाल की पत्नी सीलमपुर इलाके से AAP की निगम पार्षद है। राजनीतिक और आपराधिक बैकग्राउंड हाजी अफजल का आपराधिक और राजनीतिक इतिहास काफी पुराना है। 

हाजी अफजल का राजनीतिक और आपराधिक बैकग्राउंड

  • 2003: NSA के तहत हिरासत में लिए गए थे।
  • 2013: MCOCA के तहत गिरफ्तार हुए थे।
  • 2008: BSP के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था।
  • वर्तमान: आम आदमी पार्टी (AAP) के ब्लॉक प्रेसिडेंट हैं
  • पत्नी सीलमपुर क्षेत्र से AAP की निगम पार्षद (कॉरपोरेटर) हैं।

CJP पर उठे सवाल

अब छात्रों के प्रदर्शन में हाजी अफजल जैसे आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति के शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि NEET आंदोलन से हाजी अफजल का क्या संबंध है और क्या यह किसी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था? CJP पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपने प्रदर्शन में ऐसे व्यक्ति को शामिल होने की अनुमति क्यों दी? फिलहाल CJP की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन पर HC ने पुलिस और केंद्र को दिया नोटिस, मांग जवाब

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 July 2026 at 20:10 IST