CJP Delhi Protest: 'कॉकरोच कभी नहीं मरते...' अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास रिहा, यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने छोड़ा

कोर्ट के आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्ट करते हुए अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'कॉकरोच कभी नहीं मरते।'

 
Follow :
CJP Delhi Protest: 'कॉकरोच कभी नहीं मरते...' अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास रिहा, यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने छोड़ा | Image: X

दिल्ली में सीजेपी से जुड़े अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अधिकारियों की प्रक्रिया के तहत तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह के अनुसार, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्ट करते हुए अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'कॉकरोच कभी नहीं मरते।' वहीं, शनिवार को दिल्ली में पाबंदियों, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने के साथ ही लोगों को हिरासत में लेने के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई होने वाली है। इन मुद्दों पर दाखिल अवमानना याचिका पर विशेष पीठ सुनवाई करेगी।  

अभिजीत दिपके के परिजनों का दावा: संपर्क नहीं हो पा रहा

महाराष्ट्र के हिंगोली में अभिजीत दिपके के परिवार ने दिल्ली पुलिस के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनके पिता भगवान दिपके का कहना है कि उन्होंने अभिजीत से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभिजीत के दोस्तों से पता चला है कि उसे दिल्ली से कहीं और ले जाया गया है।

वहीं, अभिजीत की मां अनीता दिपके ने भी बेटे से संपर्क नहीं हो पाने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि यदि अभिजीत को अपनी दादी के निधन की सूचना मिल गई होती, तो वह अब तक घर पहुंच चुका होता। परिवार के मुताबिक, अभिजीत के आने की उम्मीद में दादी के अंतिम संस्कार को फिलहाल रोककर रखा गया है। परिजनों ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाते हुए बेटे की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात रिहा

हरियाणा के गुरुग्राम में हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात रिहा कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, उनकी रिहाई देर रात हुई।

इसे भी पढ़ें- नेपाल में फिर 'जल प्रलय' का अलर्ट, ऊफान पर बूढ़ी गंडक नदी, लोगों से ऊंचाई वाली जगहों पर जाने की अपील; खौफनाक VIDEO ने याद दिलाया फ्लैश फ्लड

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 October 2026 at 11:01 IST