अपडेटेड 10 January 2024 at 11:48 IST

UP के बाद छत्तीसगढ़ में भी 'टोटी चोरी कांड', सरकारी बंगला से AC, TV समेत कई सामान गायब

shivkum Dahriya छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री थी और सरकारी बंगले में रहते थे। अब उनपर सरकारी बंगले का सामान गायब करने के आरोप लगा है।

Follow :  
×

Share


'छ्त्तीसगढ़ में टोटी चोरी कांड' | Image: ANI

Chhattisgarh News: उत्तर प्रदेश की तरह अब छ्त्तीसगढ़ में भी टोटी चोर की तरह एक मामला सामने आया है। इस बार भी यह चोरी सरकारी बंगले से ही हुई है। प्रदेश में BJP की सरकार बनने के बाद मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित किया गया। इससे पहले कांग्रेस के मंत्रियों को सरकारी बंगले को खाली करने को कहा गया। अब आरोप है कि कुछ मंत्रियों ने बंगला खाली करने के दौरान AC, TV, टोंटी समेत कई सामान गायब कर दिए।

खबर में आगे पढ़ें:

  • उत्तर प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में 'टोटी चोरी'
  • सरकारी बंगले से AC, TV समेत कई समान गायब
  • जानें कांग्रेस के किस पूर्व मंत्री ने गायब किए सामान
     

BJP ने लगाया टोटी चोरी का आरोप

शिवकुमार डहरिया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री थी और सरकारी बंगले में रहते थे। अब उनपर सरकारी बंगले का सामान गायब करने के आरोप लग रहा है। BJP के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि पूर्व मंत्री आवास से टीवी, फ्रिज, टोंटी और कई सामान गायब हैं और वो तमाम चीजें अपने साथ ले गए हैं। सरकारी बंगला छोड़ा तो छोड़ा, लेकिन AC-TV भी नहीं छोड़ा।

इस पूर्व मंत्री के बंगले से गायब मिल सामान

प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब पूर्व हो चुके कुछ मंत्रियों ने बंगले खाली कर दिए हैं। ऐसे में कुछ बंगलों से महंगे सामान गायब होने की खबर आ रही है। कांग्रेस शासन में नगरीय प्रशासन रहे मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने बंगला खाली कर दिया है, लेकिन उसके बाद उनक बंगले से भी लाखों रुपए के सामान गायब होने की बात सामने आई है। नए स्वास्थ्य मंत्री को यह बंगला आवंटित हुआ है, जिसका उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि यहां लगे एसी, मॉड्यूलर किचन समेत कई महंगे सामान गायब हो गए हैं।

BJP ने बंगले का जारी किया वीडियो

छत्तीसगढ़ BJP ने अपने X हैंडल पर इसका वीडियो भी डाला है। वीडियो में साफ दिखा रहा है कि  AC, TV समेत कई सामान गायब है। वीडियों को पोस्ट कर BJP ने लिखा, मिलिए छत्तीसगढ़ के टोंटी चोर से !! शिव कुमार डहरिया, भूपेश बघेल सरकार के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री ने जाते-जाते भी सिर्फ अपना विकास किया। बंगला खाली करना पड़ना तो TV, AC और सरकारी खर्च से खरीदे गए बाकी के सामान भी ले गए।

बंगले के निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राज्य सरकार से आवंटित बंगले में शिफ्ट होने से पहले उसका निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां उन्हें कई सामान गायब मिले। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली। उनका आरोप है कि एसी, कांच के दरवाजे, मॉड्यूलर किचन, टाइल्स, बिजली के महंगे सामान समेत काफी सामग्री यहां से गायब मिली है। उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हमने जांच करने और इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

रिकवरी और सख्त कार्रवाई दोनों होगी-स्वास्थ्य मंत्री

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि, जो बंगला मुझे मिला है, उसमें जमकर लूट खसोट हुई है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बंगला खाली करने के साथ सामान गायब हुआ हो। पूरे मामले की जांच कराएंगे, जितना भी सामान गायब हुआ, सबकी रिकवरी की जाएगी। जांच के आदेश दिए है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उससे वसूली की जाएगी और कुर्की भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली और UP समेत देश के अन्य राज्यों में सर्दी ने ढाया सितम

 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 11:48 IST