अपडेटेड 20 June 2024 at 09:12 IST
छत्तीसगढ़: बलरामपुर में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, CAF के दो जवानों की मौत, 1 घायल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। सुरक्षाकर्मियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटने के बाद खाई में गिर गई थी। हादसे में वाहन का चालक बुरी तरह घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले में जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना में पिकअप वाहन का सिविल चालक भी घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात को ये हादसा हुआ।
देर रात को हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक सड़का हादसा देर रात को हुई। भुताड़ी मोह के पास दुर्घटना के बाद वाहन खाई में जा गिरी। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो जवानों की मौत मौके पर हो गई। जबकि 1 घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में पिकअप वाहन का सिविल चालक भी घायल हो गया।

अंधेरे की वजह से बचाव कार्य में देरी
हादसा रेत को होने की वजह से बचाव कार्य में देरी हो गई। अंधेर की वजह से वाहन में दबे लोगों को बाहर निकालने में परेशानी हो रही थी। घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। अभी ये जानकारी नहीं मिल पाया है कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 June 2024 at 08:01 IST