अमित शाह ने इस प्रदेश की महिलाओं को दी सौगात, 'महतारी वंदन योजना' के तहत 67 लाख महिलाओं के खाते में डाले 632 करोड़ रुपये

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में 'महतारी वंदन योजना' के तहत 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे और राज्य की प्रगति का जिक्र करते हुए लोगों से उत्साह बनाए रखने की अपील की।

 
Follow :
अमित शाह ने इस प्रदेश की महिलाओं को दी सौगात, 'महतारी वंदन योजना' के तहत 67 लाख महिलाओं के खाते में डाले 632 करोड़ रुपये | Image: X

रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन समारोह इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के नागरिकों को कई बड़ी सौगातें दीं। इस आयोजन ने राज्य में महिला सशक्तिकरण से लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं।

महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण 'महतारी वंदन योजना' रही। केंद्रीय गृह मंत्री ने डीबीटी के माध्यम से प्रदेश की 67.4 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 632.62 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह पहल छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

'नक्सलवाद खत्म हो रहा, उत्साह कम क्यों'

सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ओजस्वी भाषण से उपस्थित जनसमूह में नया जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि आज जब राज्य से नक्सलवाद अपने अंत के करीब है और प्रदेश शांति तथा विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो जनता का उत्साह कम नहीं होना चाहिए। शाह ने छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

स्वास्थ्य, पर्यावरण और सम्मान का उत्सव

राजधानी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट मंत्रियों ने अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। इस नए अस्पताल के शुरू होने से रायपुर और आसपास के इलाकों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।'पीपल्स वन' के नाम से बने इस पार्क का मुख्य उद्देश्य शहरी हरित आवरण को बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को 36 श्रेणियों में 'छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में दुबन लाल ध्रुव, संजू देवी, और सुशीला लता नेताम शामिल रहे। वहीं, बीजापुर के सहायक उपनिरीक्षक गोपाल बुड्डू और उनकी टीम को उनकी वीरता के लिए 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक' प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें - 'AQI सीवियर रेंज में है, यह एक साइलेंट किलर है,जो बच्चों में फेफड़ों की ग्रोथ...', दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने दी ये सलाह
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 3 November 2026 at 20:52 IST