अपडेटेड 4 November 2024 at 22:32 IST
Chhath Puja: छठ में ठेकुआ प्रसाद अहम, बांस की टोकरी से गन्ना तक... पूजा सामग्री में क्या-क्या? List
Chhath Puja 2024: बिहार के महापर्व छठ पूजा में कई पूजन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस आर्टिकल में पूजन सामग्रियों की लिस्ट देखें।
Chhath Puja 2024: बिहार के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है। घाटों को पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है। बाजार में सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हो जाएगी, जहां श्रद्धालु और व्रती ना केवल उगते सूर्य की अराधना करेंगे, बल्कि डूबते सूर्य के सामने भी नतमस्तक होंगे।
छठ पर्व की खास बात ये है कि इस त्योहार को ना केवल श्रद्धा के साथ बल्कि शुद्धता के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है। इस त्योहार की एक और खासियत है। खासियत ये है कि इसे जाति धर्म से ऊपर उठकर मनाया जाता है। वैसे तो ये त्योहार हिंदुओं का है, लेकिन इसका हिस्सा हर जाति और अलग धर्म के लोग भी बनते हैं। दरअसल, छठि मइया की पूजा में जिन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, उसे ना केवल अन्य जाति के लोग बल्कि अन्य धर्म के लोग भी मनाते हैं। इस पर्व में खास समुदाय के लोगों की भी आस्था होती है, जो विविधता में एकता का संदेश देते हैं। आइए जानते हैं कि छठ पूजा में किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है।
छठ पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्री की लिस्ट
- बांस की बड़ी टोकरी या फिर डाला
- बांस का बना सूप और कनसूप
- मिट्टी का बना कुरबार
- मिट्टी का बना हाथी
- मिट्टी का बना कोसिया
- ओंकड़ी/केराव
- अक्षत
- कुशियार/गन्ना
- सिंघारा (पानी फल)
- अदरक
- हल्दी
- डाभ नींबू
- सुथनी
- ठेकुआ
- सांच
- चावल का लड्डू या कसार
- केला
- नाड़ियल
- मूली
- बैंगन
- मिठाई
- बुनिया
- दही
- पान का पत्ता
- अर्तक पत्ता
- लाल माला
- धूप
- गाय का कच्चा दूध
- इलायची
- पीला कपड़ा
- लाल कपड़ा
कब है छठ पूजा? (Kab Hai Chhath Puja 2024 Date)
हर साल कार्तिक माह (Kartik maah) के शुक्ल पक्ष की छष्ठी तिथि को रखे जाने वाले छठ पूजा (Chhath Puja 2024) के व्रत की शुरुआत चतुर्थी तिथि से होती है, जिसका समापन सप्तमी तिथि पर होता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरुआत इस साल मंगलवार 5 नवंबर, 2024 से हो रही है, जिसका समापन शुक्रवार 8 नवंबर, 2024 को होगा। वहीं कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की छष्ठी तिथि की शुरुआत 7 नवंबर की सुबह 12 बजकर 41 मिनट से हो रही, जो 8 नवंबर की सुबह 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक इस बार छठ पूजा (Chhath Puja Kab Hai) 7 नवंबर को है और इसी दिन शाम के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
छठ पूजा कैलेंडर (chhath puja calendar 2024)
छठ पूजा का पहला दिन- नहाय-खाय- 5 नवंबर 2024, मंगलवार
छठ पूजा का दूसरा दिन- खरना- 6 नवंबर 2024, बुधवार
छठ पूजा का तीसरा दिन- संध्या अर्घ्य- 7 नवंबर 2024, गुरुवार
छठ पूजा का चौथा और आखिरी दिन- उषा अर्घ्य- 8 नवबंर 2024, शुक्रवार
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 4 November 2024 at 22:32 IST