VIDEO: बैठे तो टेढ़े, बंसी बजाएं तो टेढ़े...श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक बयान के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- भाव में बोल गया, गलती हो गई
बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कथा में भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ बातें कही थीं। इसे लेकर विवाद हुआ तो अब उन्होंने सफाई भी दी है।
- भारत
- 2 min read
बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कथा में भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ बातें कही थीं। इसे लेकर विवाद हुआ तो अब उन्होंने सफाई भी दी है। उनका कहना है कि मैंने भाव में काफी कुछ कह दिया था, लेकिन मेरा ऐसा विचार नहीं था। मैं भगवान कृष्ण का विरोधी नहीं हूं। वह हाथ जोड़कर कहते दिखे कि मेरी बातों का अनर्थ न लगाया जाए। फिर भी मैंने जो कहा, वह गलत था। ऐसा नहीं कहना चाहिए था।
दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि भगवान राम का नाम एकदम सीधा है, कृष्ण का टेढ़ा है। अयोध्या का नाम कितना सरल और सीधा है, जबकि वृंदावन का नाम टेढ़ा है। एक गीत भी उन्होंने गया था, जिसके बोल थे- 'बांसुरी का बजाना खेल भी है, पर धनुष चलाना खेल नहीं'।
शिवपुरी में कथा के दौरान श्री कृष्ण पर टिप्पणी
शिवपुरी में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम और भगवान श्री कृष्ण के स्वरूपों की तुलना की थी। बाबा बागेश्वर ने कहा था "श्रीकृष्ण तो तीन जगह से टेढ़े हैं। लचकती कमर और टेढ़ी गर्दन वाले हैं और उनका धाम वृंदावन भी टेढ़ा है। जबकि हमारे श्रीराम बिल्कुल सीधे हैं और उनका धाम अयोध्या भी सीधा है।" इस बयान के बाद कई संतों के साथ ही संगठनों ने आपत्ति जताई। संतों ने कहा था कि ये श्रीकृष्ण का अपमान है। भक्तों ने बाबा बागेश्वर को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।
केन्या से जारी किया सफाई का वीडियो
इसके बाद बाबा बागेश्वर एक वीडियो केन्या की राजधानी नैरोबी से वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और कहा “मेरी बातों के अर्थ का अनर्थ ना बनाओ। हम भी ठाकुर जी के भक्त हैं। इससे पहले भी कई संतों ने प्रेमभाव व भावावेश में इस प्रकार की बातें की हैं। कई बार तो श्रीकृष्ण के प्रेम में सखियों ने इस प्रकार की बातें की हैं। एक बात और है कि भारत में ये ट्रेंड चल रहा है कि अगर फेमस होना है तो बाबा बागेश्वर का विरोध करो।”
इसे भी पढ़ें- Rajasthan: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार से टच हुई रोड़ी मिलाने वाली मशीन, सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत, झुंझुनूं में खौफनाक हादसा
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 November 2026 at 15:04 IST