अपडेटेड 23 August 2023 at 23:39 IST
Chandrayaan3 Landing : चांद पर पहुंचा हिन्दुस्तान, चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के साथ भारत ने रचा इतिहास
चंद्रयान 3 बस कुछ देर में ही चांद की सतह पर लैंड कर चुका है। पीएम मोदी ने इस सफलता पर इसरो की पूरी टीम और देशवासियों को बधाई दी।
- Listen to this article
23 August 2023 at 23:39 IST
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी शुभकामनाएं
चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर राजस्थान के जयपुर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बस कुछ ही देर में खुश खबरी आने वाली है। भविष्य का भारत विकसित भारत है। उन्होंने कहा कि इसरो को बधाई, इसरो ने जो काम किया है, चंद्रयान-3 जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। सामूहिक रूप से इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। उम्मीद करते हैं चंद्रयान-3 सफल होगा।
23 August 2023 at 23:39 IST
पीएम मोदी ने रखी विकसित भारत की नींव- गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भविष्य के भारत में कोई गरीबी नहीं होगी। पीएम मोदी ने दूरगामी सोच के साथ भारत की नींव रखी है। दुनिया भविष्य के भारत के ऊपर नजरें टिकाएं बैठी हैं। भारत पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को बल देगा
Advertisement
23 August 2023 at 23:39 IST
स्कूलों में छात्रों चंद्रयान लैंडिंग दिखाने की व्यवस्था
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाने के लिए देशभर के कई स्कूलों में व्यवस्था की गई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्य असम के गुवाहाटी के नूनमती जातीय विद्यालय में छात्र इकट्ठा हुए।
23 August 2023 at 23:39 IST
पीएम मोदी ने रखी विकसित भारत की नींव- गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भविष्य के भारत में कोई गरीबी नहीं होगी। पीएम मोदी ने दूरगामी सोच के साथ भारत की नींव रखी है। दुनिया भविष्य के भारत के ऊपर नजरें टिकाएं बैठी हैं। भारत पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को बल देगा
Advertisement
23 August 2023 at 23:39 IST
स्कूलों में छात्रों चंद्रयान लैंडिंग दिखाने की व्यवस्था
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाने के लिए देशभर के कई स्कूलों में व्यवस्था की गई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्य असम के गुवाहाटी के नूनमती जातीय विद्यालय में छात्र इकट्ठा हुए। वहीं पटना में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्र चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए एकत्र हुए हैं।
23 August 2023 at 23:39 IST
ISRO के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से लाइव
चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर इसरो के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से लाइव दिखाया जा रहा है। जहां लैंडिंग से पहले चंद्रयान मिशन को लेकर जानकारी दी जा रही है।
23 August 2023 at 23:39 IST
चंद्रयान 2 ले चुका है चांद के सभी भागों की फोटो
चंद्रयान 2 अब तक चंद्रमा के सभी भागों का चित्र ले चुका है। इसका महत्तवपूर्ण पेलोड OHRC (Orbiter High Resolution Camera) विश्व का सबसे बढ़िया कैमरा है। जोकि चंद्रमा की सतह की लगातार फोटो भेज रहा है।
23 August 2023 at 23:39 IST
सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए केंद्रीय मंत्री पहुंचे CSIR
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.जितेन्द्र सिंह चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए सीएसआईआर दिल्ली पहुंचे हैं।
23 August 2023 at 23:39 IST
शुरू हुआ पावर डिसेंट चरण
इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम का पावर डिसेंट चरण शुरू हो गया है। अब तक सबकुछ तय प्रक्रिया के तहत हो रहा है।
23 August 2023 at 23:39 IST
लैंडर की आधी यात्रा पूरी
लैंडर की रफ्तार कम हो रही है। इसरो ने बताया कि लैंडर की आधी यात्रा पूरी हुई है।
23 August 2023 at 22:36 IST
चांद से 15 किमी दूर
चांद से चंद्रयान 3 की दूरी अब बस 15 किलोमीटर ही रह गई है।
23 August 2023 at 22:36 IST
5 किमी दूर चंद्रयान 3
चांद से चंद्रयान 3 दूरी अब बस 5 किमी रह गई है
23 August 2023 at 22:36 IST
लैंडिंग देख रहे हैं पीएम मोदी
जोहांसबर्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चंद्रयान 3 की लैंडिग की प्रक्रिया देख रहे हैं।
23 August 2023 at 22:36 IST
चंद्रयान 3 की लैंडिंग का तीसरा चरण पूरा हुआ
चंद्रयान 3 की लैंडिंग का तीसरा चरण पूरा हुआ
23 August 2023 at 22:36 IST
पीएम मोदी ने दी बधाई
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन के लिए चिरंजीवी घटनाएं बन जाती हैं। यह क्षण अभूतपूर्व है।
23 August 2023 at 22:36 IST
चंद्रयान मिशन की टीम को बधाई- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस वक्त साउथ अफ्रीका में हूं लेकिन मेरा मन चंद्रयान 3 महाअभियान पर लगा हुआ है। नया इतिहास बनते देख हर भारतवासी गर्व महसूस कर रहा है। मैं भी अपने देशवासियों के साथ इस उमंग-उल्लास से जुड़ा हुआ हूं। मैं चंद्रयान मिशन की टीम को जी जान से बधाई देता हूं।
23 August 2023 at 22:36 IST
Sky is not limit- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 के सफलता पर कहा कि चंद्रयान मिशन के बाद इसरो आदित्य L1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इसके बाद शुक्र भी इसरो के मिशन में शामिल है। भारत बार-बार साबित कर रहा है कि Sky is not limit।
23 August 2023 at 22:36 IST
कैसा था इसरो सेंटर का हाल
चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही बेंगलुरु में इसरो मिशन नियंत्रण केंद्र 'वंदे मातरम' के नारों और जश्न से भर गया। वहां सभी जोश से भरे दिखाई दिए।
23 August 2023 at 22:36 IST
पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख से फोन पर की बात
चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं।
23 August 2023 at 22:36 IST
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा
चंद्रयान 3 की सफलता पर RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा, "मैं उत्साहित और अभिभूत हूं। यह एक सपना सच होने जैसा है और हमें प्रत्येक वैज्ञानिक पर गर्व है। हमें जवाहरलाल नेहरू के बाद से हर सरकार को इस महान संगठन (इसरो) का समर्थन करने के लिए बधाई देनी चाहिए जिसने हमें गौरवान्वित किया है।''
23 August 2023 at 22:36 IST
रोवर के निकलने की प्रक्रिया शुरू
चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर लैंड होने के बाद अब लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान के निकलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
23 August 2023 at 22:36 IST
विक्रम लैंडर से निकला प्रज्ञान रोवर
चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर लैंड होने के बाद अब लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल गया है। अब रोवर अगले 14 दिनों में चंद्रमा को लेकर कई बड़े खुलासे करेगा।
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 23 August 2023 at 23:33 IST