अपडेटेड 18 October 2023 at 20:43 IST
Chandra Grahan 2023: अक्टूबर की इस तारीख को लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
Lunar Eclipse 2023 Date And Timing : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अक्टूबर की इस तारीख को लगने वाला है।
Chandra Grahan 2023: इस साल अक्टूबर की 14 तारीख को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था, जिसके बाद अब अक्टूबर महीने में ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हिंदू पंचाग के अनुसार साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। ये ग्रहण भारत में देखा जा सकता है, जिस कारण इसका सूतक काल यहां मान्य होगा। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण के लगने का समय।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- किस तारीख को लग रहा है चंद्रग्रहण?
- क्या भारत पर होगा चंद्र ग्रहण का असर?
- जानिए चंद्र ग्रहण का समय
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का समय
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को मध्यरात्रि 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा, जिसका समापन रात को 2 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 1 घंटा 16 मिनट की होगी। अब चूंकि इस ग्रहण का असर भारत पर भी पड़ेगा लिहाजा यहां ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। वहीं, 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलवा ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, दक्षिणी-पूर्वी अमेरिका, अफ्रीका, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में भी नजर आएगा।
सूतक काल का समय
चंद्र ग्रहण से ठीक नौ घंटे पहले इसका सूतक काल मान्य हो जाएगा, यानी कि 28 अक्टूबर को शाम 4 बजे से सूतक काल लग जाएगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। दरअसल, चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण में कुछ कार्यों जैसे पूजा-पाठ, कोई भी शुभ कार्य इत्यादि करने से बचना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- गर्भवती महिलाओं को सूतक काल के शुरू होने से लेकर चंद्र ग्रहण के खत्म होने तक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण में धारदार और नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करने से बचना चाहिए।
- भगवान की मूर्ति को न छूएं।
- इस दौरान खाना न पकाएं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- किसी भी ग्रहण में देवी-देवताओं की पूजा करने की मनाही होती है।
- ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे की पूजा भी ना करें।
- ग्रहण के खत्म होते ही स्नान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Makhana Snack For Navratri: नवरात्रि के व्रत में बनाएं मखाने का ये इजी और हेल्दी नमकीन स्नैक, खाते ही आ जएगा मजा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 October 2023 at 20:41 IST