चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: संदिग्ध IED और हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार
चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 43 बस स्टैंड के पीछे एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और हथियार बरामद किए हैं। इस मामले से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। जांच की जा रही है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
- भारत
- 2 min read
Chandigarh: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में संदिग्ध IED और एक हथियार के बरामद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और एक हथियार से जुड़े मामले में तीन लोगों को पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे वाले इलाके में IED और हथियार बरामद किया गया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल, जांच एजेंसियां बरामद किए गए सामान की जांच कर रही हैं।
चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से संदिग्ध चीजें बरामद कीं। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उस जगह पर सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं और जांच एजेंसियां बरामद चीजों की जांच कर रही हैं। जांच अभी चल रही है और पुलिस जल्द ही इस मामले से जुड़ी और जानकारी दे सकती है।"
खालिस्तानी आतंकी के संपर्क में
करीब 5 किलो जिनेटिन स्टिक, डेटोनेटर, पावर सोर्स, वायर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए तीन आरोपियों में दो तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तीनों पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी सतनाम सत्ता नौ शेरा के संपर्क में थे। पुलिस मामले में आरोपियों के पाकिस्तान स्थित हैंडलर और आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन की जांच कर रही है।
पुलिस ने लोगों से की अपील
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों की सुरक्षा पक्की करने के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। आगे की जांच चल रही है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, पुलिस और जानकारी दे सकती है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 23 August 2026 at 22:50 IST