अपडेटेड 9 March 2025 at 22:51 IST

Champions Trophy 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि क्रिकेट का इतिहास रचने पर खिलाड़ी, टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ बधाई के पात्र हैं ।

Follow :  
×

Share


President Murmu | Image: PTI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि क्रिकेट का इतिहास रचने पर खिलाड़ी, टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ बधाई के पात्र हैं । भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से फाइनल में हराकर तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता ।राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा ,‘‘ भारतीय टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई । भारत तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को क्रिकेट का इतिहास रचने पर बधाई । भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामना ।’’

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 22:51 IST