Chaitra Navratri 2022 Date: चैत्र नवरात्रि कब से हो रहे हैं शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chaitra Navratri 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना माना जाता है जिसमें मां दुर्गा का त्योहार चैत्र नवरात्रि मनाया जाता है।

 
Follow :
| Image: self

Chaitra Navratri 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना माना जाता है जिसमें मां दुर्गा का त्योहार चैत्र नवरात्रि मनाया जाता है। इस साल, चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 यानी शनिवार से शुरू हो रहे हैं जिसका समापन 11 अप्रैल 2022 यानी सोमवार वाले दिन होगा। वही, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक है।

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। हिंदू पंचाग के अनुसार, कुल मिलाकर चार नवरात्रि मनाए जाते हैं। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। चैत्र के महीने में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि जबकि शरद ऋतु में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

चैत्र नवरात्रि 2022 में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि चैत्र प्रतिपदा की तिथि पर कलश स्थापना की जाती है। इस साल, चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक है। इसका मतलब है कि चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कुल 2 घंटे 18 मिनट तक रहेगा।

कलश स्थापना करने की विधि

  • सबसे पहले प्रतिपदा तिथि पर जल्दी उठकर नहाएं और नहाने के बाद पूजा की वेदी को साफ-सुथरा करें
  • पूजा स्थल पर कलश की स्थापना करने से पहले उसको गंगा जल से शुद्ध कर लें
  • फिर पूजा में सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित करें
  • इसके बाद भगवान गणेश की आराधना करें
  • पूजा स्थल पर कलश को रखते हुए पूजा शुरू कर दें
  • कलश को पांच तरह के पत्तों से सजाएं, फिर हल्दी की गांठ, सुपारी, दूर्वा आदि रखें
  • फिर कलश को स्थापित करने के लिए उसके नीचे मिट्टी की वेदी बनाकर उसमें जौ बोएं
  • कलश के ऊपरी वाली हिस्से में पवित्र धागा बांधे
  • कलश के मुख पर एक नारियल रखें और मंत्रों का जाप करें
  • आखिरी में कलश को फूल, फल और धूप अर्पित करें

ये भी पढ़ेंः Chitra Ramkrishna की आज होगी दिल्ली कोर्ट में पेशी, CBI करेगी हिरासत की मांग

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 March 2022 at 14:59 IST