अपडेटेड 26 January 2024 at 16:55 IST

चीन के हलक से छीना करोडों का कारोबार, तो भारत सरकार ने विदेशी उद्योगपति को पद्म भूषण से नवाजा

भारत सरकार ने 3 भारतीय और एक विदेशी उद्यमी को पद्म सम्‍मान देने का ऐलान किया है। इनमें एक नाम ऐसा है जिससे चीन को मिर्ची लग जाएगी।

Follow :  
×

Share


PM मोदी के साथ फॉक्‍सकॉन चेयरमैन यंग लियू | Image: X/PMO

Padma Award 2024: देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर केंद्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई है। जिसमें सम्मानित किए जाने वाली कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं। कुल 132 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। साल 2024 के लिए देश की पांच हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। इस सूची में कुल 30 महिलाएं और 102 पुरुषों के नाम शामिल हैं। सरकार ने 4 उद्योगपतियों को भी पद्म सम्‍मान से नवाजा गया। इनमें एक नाम ऐसा है जिससे चीन को मिर्ची लग जाएगी।

सरकार ने 3 भारतीय और एक विदेशी उद्यमी को पद्म सम्‍मान देने का ऐलान किया है। भारत सरकार ताइवान की मल्‍टीनेशनल कपंनी फॉक्सकॉन (Foxconn) के अध्यक्ष यंग लियू को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान देगी। भारत के इस फैसले से ड्रैगन को मिर्ची लगनी लाजमी है। क्योंकि यंग लियू वो बिजनेसमैन हैं जिन्होंने चीन के हलक से निकालकर बड़ा करोबार भारत में शिफ्ट किया है।

चीन को क्या लगेगी मिर्ची?

यंग लियू को पद्म भूषण मिलने से चीन को मिर्ची लगने के दो बड़े कारण है। पहला ताइवान की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग कंपनी फॉक्‍सकॉन ने चीन से अपना मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट हटाकर भारत में शिफ्ट किया है। फॉक्‍सकॉन के इस प्‍लांट में एप्पल (Apple) के प्रोडक्‍ट है और अब एप्पल अपने आईफोन (iPhone) से लेकर आईपैड (iPad) तक सभी भारत में ही बना रहा है। जिसका सीधा असर चीन की इकोनॉमी पर पड़ रहा है।

इसका दूसरा कारण ये है कि चीन-ताइवान के बीच संबंध हमेशा तनावपूर्ण रहते हैं। ताइवान 1949 से खुद को आजाद देश मानता है, लेकिन अभी तक दुनिया के 14 देशों ने ही उसे आजाद देश के रूप में स्वीकार किया है और चीन उसपर अपना हक बताता है। ताइवान के फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू को भारत तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे रहा है।

3 भारतीय बिजनेसमैन को भी पद्म सम्‍मान

फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू के अलावा 3 भारतीय उद्योगपतियों को भी पद्म सम्‍मान दिया गया है।

  1. कर्नाटक के सीताराम जिंदल, पद्म भूषण
  2. महाराष्‍ट्र की कल्‍पना मोरपरिया 
  3. कर्नाटक की शशि सोनी, पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया है

पद्म पुरस्कार विजेता 34 गुमनाम नायक

पद्म पुरस्कार पाने वालों में 34 गुमनाम नायक हैं, जिनमें भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा और प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज शामिल हैं। जिन पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है उनमें नायडू, बाली, चिरंजीवी, पाठक और भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद Gyanvapi पर दानिश कनेरिया ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान में लग जाएगी आग!

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 15:51 IST