केंद्र ने ममता बनर्जी की ब्रिटेन यात्रा को मंजूरी दी, जानें कब होंगी रवाना

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस महीने के अंत में प्रस्तावित ब्रिटेन यात्रा को बुधवार को मंजूरी दे दी।

Follow :  
×

Share


केंद्र ने ममता बनर्जी की ब्रिटेन यात्रा को मंजूरी दी, जानें कब होंगी रवाना | Image: PTI

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस महीने के अंत में प्रस्तावित ब्रिटेन यात्रा को बुधवार को मंजूरी दे दी। वह ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगी। राज्य सचिवालय नबन्ना के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

21 मार्च को लंदन के लिए रवाना होंगी

सूत्र ने बताया कि बनर्जी 21 मार्च को लंदन के लिए रवाना होंगी और 27 मार्च को व्याख्यान देंगी। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर जोनाथन मिची ने उन्हें नवंबर 2023 में आमंत्रित किया था, जब वह बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के लिए कोलकाता में थे।

मुख्यमंत्री की लंदन के लिए उड़ान 21 मार्च को दुबई के रास्ते निर्धारित है। यह ममता बनर्जी की ब्रिटेन की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले नवंबर 2017 में उन्होंने एडिनबर्ग में एशिया स्कॉटलैंड इंस्टीट्यूट और एडिनबर्ग चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से स्कॉटिश डेवलपमेंट इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक व्यापारिक बैठक में भाग लिया था। मुख्यमंत्री का 29 मार्च को वापस लौटने का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें - शूटिंग के लिए थाईलैंड पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विदेश में बिताएंगे दिन

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 March 2025 at 21:15 IST