कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, SC में पहली बार होंगे 3 दलित जज; प्रसन्ना बी वराले लेंगे शपथ

कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।

 
Follow :
सुप्रीम कोर्ट | Image: PTI

Supreme Court Delhi News: कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। केंद्र ने कॉलेजियम की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। केंद्र की ओर से 24 जनवरी को जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गई। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice of India DY Chandrachud) गुरुवार सुबह 10:30 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।

जस्टिस प्रसन्ना बी वराले के सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेने के साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या बढ़कर 34 (CJI सहित) हो जाएगी। जस्टिस प्रसन्ना बी वराले सुप्रीम कोर्ट में तीसरे दलित जज होंगे। न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सी.टी. रविकुमार इस समुदाय से आने वाले दो अन्य न्यायाधीश हैं।

कॉलेजियम की सिफारिश के एक हफ्ते के भीतर नियुक्ति

पिछले महीने न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की सेवानिवृत्ति के बाद से सुप्रीम कोर्ट में ये पद खाली था। जस्टिस वराले की नियुक्ति कॉलेजियम की ओर से की गई सिफारिश के एक हफ्ते की भीतर की हुई है।  

जस्टिस प्रसन्ना 2022 में हुए पदोन्नत 

जस्टिस वराले को 18 जुलाई, 2008 को बंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 15 अक्टूबर, 2022 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

कौन हैं चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले 

चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले का जन्म साल 1962 में कर्नाटक के निपानी में हुआ था। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर मराठा विश्वविद्यालय से ऑर्ट्स और लॉ की पढ़ाई की। साल 1985 में उन्होंने खुद को वकालत में एनरॉल किया और करियर की शुरुआत में उन्होंने क्रिमिनल और सिविल लॉ की प्रैक्टिस की। औरंगाबाद में बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच में सहायक सरकारी वकील के रूप में काम किया। इसके बाद उन्हें  18 जुलाई, 2008 को बंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 15 अक्टूबर, 2022 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

इसे भी पढ़ें: AIIMS में अब नहीं चलेगा कैश, स्मार्ट कार्ड से करना होगा भुगतान; जानिए कैसे कर सकते हैं रिचार्ज

 

 

 

 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 January 2024 at 23:40 IST