अपडेटेड 24 March 2025 at 11:18 IST

पुडुचेरी पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता समेत तीन को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के संबंध में पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


CBI | Image: PTI/Representative Image

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के संबंध में पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कथित तौर पर शामिल एक निजी ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया गया है। बाद में तलाशी के दौरान 73 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। आरोप है कि कार्यकारी अभियंता आर चिदंबरनाथन ने कराईकल में पीडब्ल्यूडी के तहत सड़क परियोजनाओं से संबंधित मामलों में भविष्य में परेशानी मुक्त मंजूरी देने के लिए ठेकेदार एन एलामुरुगन से छह लाख रुपये कमीशन के रूप में मांगे थे, जो कुल अनुमानित निविदा राशि 7.44 करोड़ रुपये का लगभग एक प्रतिशत था।

चिदंबरनाथन ने कथित तौर पर मुख्य अभियंता एम दीनदयालन के लिए रिश्वत की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने चिदंबरनाथन द्वारा रिश्वत की रकम स्वीकार करने के तुरंत बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कार्यकारी अभियंता के पास से दो लाख रुपये की राशि बरामद की गई। इसके अलावा, आरोपी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के वाहन से 50,000 रुपये की राशि बरामद की गई।’’

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 March 2025 at 11:18 IST