ठाणे में दो झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अवैध रूप से चिकित्सकीय सेवाएं देने के आरोप में दो चिकित्सकों पर मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय के एक चिकित्सा अधिकारी ने छह जनवरी को उल्हासनगर क्षेत्र के आकाश कॉलोनी स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक क

Follow :  
×

Share


झोलाछाप डॉक्टर | Image: PTI

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अवैध रूप से चिकित्सकीय सेवाएं देने के आरोप में दो चिकित्सकों पर मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय के एक चिकित्सा अधिकारी ने छह जनवरी को उल्हासनगर क्षेत्र के आकाश कॉलोनी स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक का निरीक्षण किया।

हिल लाइन पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) से वैध पंजीकरण या लाइसेंस के बिना रोगियों का इलाज करते पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उल्हासनगर शहर के आंबेडकर नगर में चिकित्सा की पढ़ाई किये बिना एक व्यक्ति क्लीनिक में बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां रखकर रोगियों का अवैध रूप से इलाज करते पाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (धोखाधड़ी) और 319 (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी) और म‘हाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर्स अधिनियम, 1961’ के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 12:28 IST