अपडेटेड 1 April 2023 at 22:39 IST
Lawrence Bishnoi के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ मामला, Sanjay Raut को मौत की धमकी देने का मामला
Shivsena (UBT) नेता Sanjay Raut को जान से मारने की धमकी देने के मामले में Mumbai Police ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Sanjay Raut Death Threat Case: राज्यसभा सांसद और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बड़ा एक्शन लिया है। शनिवार को पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने कहा, "राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मुंबई के कांजुर मार्ग पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 506 (2) और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
इससे पहले दिन में, लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिलने के बाद राउत ने एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में राउत ने कहा था कि 'उन्हें धमकी मिली है कि दिल्ली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा।'
राउत ने कहा,
मुझे एक धमकी भरा मैसेज मिला और मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है। मैं डरूंगा नहीं। इसी तरह मुझ पर हमला करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने क्या किया, राज्य के गृह मंत्री ने क्या किया?
पुणे से एक संदिग्ध हिरासत में
राउत को धमकी देने के मामले में, पुणे से एक युक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। मुंबई पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल किया है। अब गैंगस्टर के साथ उसके संबंध की जांच की जाएगी।
मुंबई पुलिस ने कहा,
आरोपी व्यक्ति जिसे पुणे में संजय राउत को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में हिरासत में लिया गया था, उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल किया था। आरोपी के बिश्नोई गिरोह से संबंध की भी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: संजय राउत पर हुआ FIR तो सीएम शिंदे बोले- कौन क्या है फर्क नहीं पड़ता, कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई
सीएम शिंदे के बेटे पर लगाया था धमकी देने का आरोप
इससे पहले संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से “जान को खतरा” होने का आरोप लगाया था। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से “जान को खतरा” होने का आरोप लगाया था।
राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में ये आरोप लगाए हैं, जिसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं। राउत के पत्र से संबंधित एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’
Published By : Nripendra Singh
पब्लिश्ड 1 April 2023 at 22:38 IST