फाल्टा से चुनाव के दौरान मैदान छोड़ने वाले TMC नेता जहांगीर खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हाई कोर्ट से मिली अंतरिम सुरक्षा खत्म
TMC Leader Jahangir Khan: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को मिली अंतरिम सुरक्षा को वापस ले लिया है। कोर्ट ने उन्हें 26 मई तक सुरक्षा प्रदान की थी। अब जहांगीर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
TMC Leader Jahangir Khan: टीएमसी नेता जहांगीर खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दक्षिण 24 परगना के फाल्टा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को मिली अंतरिम सुरक्षा को वापस ले लिया है। उच्च न्यायालय ने उन्हें 26 मई तक सुरक्षा प्रदान की थी। वहीं, आज उन्हें उम्मीद थी कि सुरक्षा को पुनः बढ़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, इसे आगे बढ़ाने लिए उन्होंने याचिका दाखिल की थी। अंतरिम सुरक्षा हटने के बाद अब उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक चुकी है।
कलकत्ता HC ने वापस ली अंतरिम सुरक्षा
मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता उच्च न्यायालय ने फाल्टा के टीएमसी नेता जहांगीर खान को दी गई अंतरिम सुरक्षा वापस ले ली है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उन्हें 26 मई तक सुरक्षा प्रदान की थी। आज, कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की ग्रीष्मकालीन अवकाश पीठ ने उनकी सुरक्षा को पुनः नहीं बढ़ाया।
पुलिस कस सकती है शिकंजा
हाई कोर्ट ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को 18 मई को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। अदालत ने निर्देश दिया कि लंबित आपराधिक मुकदमों के संबंध में खान के खिलाफ 26 मई तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा। ऐसे में अब अंतरिम सुरक्षा खत्म होते ही आशंका जताई जा रही है कि पुलिस उनके ऊपर शिकंजा कस सकती है।
जहांगीर खान पर दर्ज हैं कई एफआईआर
आपको बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में 29 अप्रैल को मतदान में अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। जहांगीर खान के ऊपर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगा था। इसके बाद गिरफ्तारी की डर से उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 26 मई तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। वहीं, बताया जा रहा है कि जहांगीर खान अलग-अलग मामलों में करीब पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 17:46 IST