Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी के 'अवैध' ऑफिस पर गरजा 'पीला पंजा', प्रशासन ने 3 बुलडोजरों से ढहाई 5 मंजिला इमारत
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के अमताला स्थित पांच मंजिला कार्यालय को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। तीन बुलडोजरों के जरिए हुई इस कार्रवाई के दौरान बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे बढ़े तनाव के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
- भारत
- 2 min read
Abhishek Banerjee news: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके संसदीय क्षेत्र में दफ्तर पर प्रशासन का कड़ा एक्शन देखने को मिला है। शनिवार (18 जुलाई) को अभिषेक बनर्जी के 'अवैध रूप से निर्मित' कार्यालय को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन का 'पीला पंजा' गरजा और देखते ही देखते पूरी पांच मंजिला इमारत को जमींदोज कर दिया गया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
शनिवार (18 जुलाई) जैसे ही बुलडोजर अभिषेक के ऑफिस के पास पहुंचा। इस पांच मंजिला मजबूत ढांचे को जमींदोज करने के लिए प्रशासन ने एक साथ तीन बुलडोजरों को काम पर लगाया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। देखते ही देखते वहां बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त बल बुलाया। फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
प्रशासन ने जारी किया था नोटिस
अभिषेक का अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित यह दफ्तर पूरी तरह अवैध करार दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार इस इमारत को बनाने के लिए किसी भी तरह की सरकारी मंजूरी या वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इस अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से पहले ही एक नोटिस जारी कर इमारत पर लगा दिया था, जिसमें बिल्डिंग से जुड़े कानूनी कागजात मांगे गए थे। हालांकि, अभिषेक बनर्जी या उनकी टीम की ओर से इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने यह एक्शन लिया।
बता दें कि अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट से ही लोकसभा सांसद हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही इस कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। हालांकि, इससे पहले डायमंड हार्बर क्षेत्र में होने वाली तृणमूल कांग्रेस की कई महत्वपूर्ण बैठकें इसी दफ्तर में होते थे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 July 2026 at 14:53 IST