अपडेटेड 26 November 2024 at 18:40 IST

'विकसित भारत का निर्माण, आज हर देशवासी का ध्येय है' संविधान दिवस समारोह में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान, हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है- विकसित भारत का निर्माण।

Follow :  
×

Share


PM Modi | Image: X- @bjp4india

Constitution Day: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 जारी की। पीएम ने कहा कि आप सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का दिवस है।  मैं आज भारत के संविधान को, संविधान सभा के सभी सदस्यों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माता ये जानते थे कि भारत की आकांक्षाएं, भारत के सपने समय के साथ नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे। वो जानते थे कि आजाद भारत की और भारत के नागरिकों की जरूरतें बदलेंगी, चुनौतियां बदलेंगी। इसलिए उन्होंने हमारे संविधान को महज कानून की एक किताब बनाकर नहीं छोड़ा बल्कि इसको एक जीवंत, निरंतर प्रवाहमान धारा बनाया।

 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान, हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। आज हर देशवासी का एक ही ध्येय है- विकसित भारत का निर्माण।

संविधान ने मुझे जो काम दिया है मैंने इसके मुताबिक ही काम किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि संविधान ने मुझे जो काम दिया है मैंने इसके मुताबिक ही काम किया है।  मैंने अधिकार की सीमा में रहते हुए अपने दायित्व का निर्वाह किया है। मैंने किसी के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं किया। ऐसे समय इशारा ही काफी होता है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा।

मुंबई हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि - पीएम मोदी

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आप सभी को संविधान दिवस की बधाई। भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का विषय है। आज मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है इस हमले जिनकी मृत्यु हुई उनको मैं श्रद्धांजलि देता हूं। मैं देश का यह संकल्प भी दोहराता हूं कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नकाब, ताबड़तोड़ पत्थरबाजी... संभल हिंसा का पहला VIDEO आया सामने


 

 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 November 2024 at 18:40 IST