अपडेटेड 20 March 2024 at 15:25 IST
बदायूं डबल मर्डर केस में साजिद की मां बोली- गलत काम करेगा तो एनकाउंटर होगा ही, कोई रंजिश नहीं...
Budaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में 12 साल के आयुष और 8 साल के अहान की हत्या हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार दिया।
Budaun Murder Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं में डबल मर्डर और फिर उसके बाद आरोपी साजिद के एनकाउंटर की घटना ने मामला गरमा दिया है। तमाम सवाल जवाब पुलिस प्रशासन से हो रहे हैं तो विपक्ष उंगली सरकार की तरफ उठा रहा है। इन सबके बीच अब आरोपी साजिद की नाजरीन सामने आई हैं। उन्होंने दोनों बच्चों की हत्या पर अफसोस दिया है और साथ ही अपने बेटे के एनकाउंटर पर भी बड़ा बयान दिया है। आरोपी के एनकाउंटर पर साजिद की मां कहती है कि उसने गलत किया और उसका यही अंजाम होना चाहिए।
साजिद के रहने सहन और मानसिक स्थिति को लेकर जब उसकी मां नाजरीन से पूछा गया तो वो कहती हैं- 'पता नहीं उनके (बेटे साजिश और जावेद) दिमाग में क्या चल रहा था। घर में किसी तरह की कोई क्लेश बाजी नहीं थी। वो हर रोज खाना खाने के बाद काम पर चले जाते थे। साजिद को कोई टेंशन नहीं थी। खुशी खुशी से खाना खाकर घर से गया। ये बहुत दिनों से दुकान चला रहे थे। किसी से कोई रंजिश नहीं थी।'
गलत करोगे तो एनकाउंटर सही: नाजरीन
नाजरीन कहती हैं- 'दोनों भाई एक ही दुकान पर काम करते थे। मुझे उन बच्चों (मृतक 12 साल के आयुष और 8 साल के अहान) का बहुत दर्द होता है।' वो आगे कहती हैं- 'ना ये लोग (साजिद और जावेद) गलत करते और ना ही इन लोगों के साथ ऐसा (एनकाउंटर) होता। गलत काम करोगे तो एनकाउंटर सही हुआ है। गलत काम करोगे तो यही अंजाम होगा।' फरार जावेद को लेकर नाजरीन कहती हैं- 'अभी दूसरे बेटे का पता नहीं है, वो कहां है।'
क्या है बदायूं कांड?
उत्तर प्रदेश के बदायूं में शांति उस समय भंग हुई, जब बाबा कॉलोनी में कथित तौर पर सिरफिरे साजिद ने खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। बताया जाता है कि हत्यारा दबे पांव घर में दाखिल हुआ था और छत पर खेल रहे तीन बच्चों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले किए। आरोपी ने 12 साल के आयुष और 8 साल के अहान को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान तीसरा बच्चा बच निकला। हालांकि को उसे भी गंभीर चोटें आई हुई थीं। बच्चों की मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हुए। बच्चों की ऐसी निर्मम हत्या से इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद हत्यारा साजिद मौके से फरार हो गया था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस भी पूरे एक्शन में आई। आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी साजिद का पीछा शुरू किया। बताया जाता है कि जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ रही थी तो साजिद ने पुलिस टीम पर भी हमले किए, जिसमें एक सिपाही घायल भी हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने एनकाउंटर में साजिद को मार दिया।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 14:14 IST