BRICS 2026: GDP में G-7 से आगे निकला BRICS, पश्चिम देश अब कमजोर हो रहे, रूस पर गलत प्रतिबंध थोपे गए- राष्ट्रपति पुतिन

BRICS 2026: ब्रिक्स (BRICS) बिज़नेस फोरम 2026 को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा 'BRICS GDP में G-7 से आगे निकल गया है। वहीं, आगे उन्होंने कहा पश्चिम देश अब कमजोर हो रहे और रूस पर गलत प्रतिबंध थोपे गए।

 
Follow :
GDP में G-7 से आगे निकला BRICS, पश्चिम देश अब कमजोर हो रहे, रूस पर गलत प्रतिबंध थोपे गए- राष्ट्रपति पुतिन | Image: ANI

Putin at BRICS 2026 Business Forum: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) बिज़नेस फोरम 2026 को संबोधित करते हुए कहा "पिछले पांच वर्षों में, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान ब्रिक्स देशों का रहा है, जबकि तथाकथित जी7, जिसे वे महान 7 क्यों कहते हैं का योगदान केवल 29 प्रतिशत है।"  

पुतिन की ये टिप्पणियां ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 में आईं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स नेताओं, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अध्यक्षों और ब्रिक्स महिला बिजनेस एलायंस के अध्यक्षों के साथ शामिल हुए। इस दौरान पुतिन ने यह भी कहा कि  पश्चिम देश अब कमजोर हो रहे है। पुतिन ने रूस पर गलत प्रतिबंध थोपे गए का भी विरोध जताया।

GDP में G-7 से आगे निकला BRICS-राष्ट्रपति पुतिन

नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) बिज़नेस फोरम 2026 को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जी7 की तुलना में वैश्विक अर्थव्यवस्था में ब्रिक्स देशों के योगदान की ओर इशारा किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "पिछले पांच वर्षों में, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान ब्रिक्स देशों का रहा है, जबकि तथाकथित जी7, जिसे वे महान 7 क्यों कहते हैं, का योगदान केवल 29 प्रतिशत है।"

आगे उन्होंने कहा ‘इसी अवधि में विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि की बात करें तो हम देखते हैं कि इस वृद्धि का आधे से अधिक हिस्सा ब्रिक्स देशों का है, जबकि जी7 का योगदान केवल 18% है। ऐसा क्यों है? इसका उत्तर सरल है, ब्रिक्स देशों में विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या रहती है और इसीलिए उनके पास एक मजबूत, गतिशील और जीवंत घरेलू बाजार है।’

पश्चिम देश अब कमजोर हो रहे-राष्ट्रपति पुतिन

पुतिन की ये टिप्पणियां ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 में आईं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स नेताओं, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अध्यक्षों और ब्रिक्स महिला बिजनेस एलायंस के अध्यक्षों के साथ शामिल हुए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिज़नेस फोरम 2026 को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पश्चिम देश अब कमजोर हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि "अभी दुनिया में गहरे और बुनियादी बदलाव हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि जो देश 20वीं सदी के दूसरे हिस्से में आर्थिक विकास में सबसे आगे थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन ले रहे हैं। जब मैं 'पुराने' कहता हूँ, तो हम सभी समझते हैं कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं।

इन तथाकथित पुराने नेताओं के पास अभी भी बहुत मज़बूत पक्ष और अच्छी तरह से विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी और वैज्ञानिक फ़ायदे, वैज्ञानिक स्कूल आदि मौजूद हैं। चीज़ों का स्वभाव ऐसा है मानवता और अर्थव्यवस्था का स्वभाव ऐसा है कि दुनिया हमेशा बदलती रहती है।'

September 11, 2026

रूस पर गलत प्रतिबंध थोपे गए- राष्ट्रपति पुतिन

पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 के मंच से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा कि रूस पर गलत प्रतिबंध थोपे गए हैं। रूस पर 30,000 से अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो दुनिया के अन्य सभी देशों पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों की कुल संख्या से दोगुने हैं।' 
आगे उन्होंने कहा ‘इस कठिन पृष्ठभूमि के बावजूद, रूस सक्रिय रूप से काम कर रहा है और उसने बड़ी सफलता हासिल की है। हमने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता को मजबूत किया है, हम विश्वसनीय, भरोसेमंद साझेदारों के साथ संबंध विकसित कर रहे हैं। पिछले 3 वर्षों में, रूस की आर्थिक वृद्धि विश्व औसत से बेहतर रही है।’

September 11, 2026

ये भी पढ़ें: BRICS 2026: PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच गर्मजोशी से मुलाकात, 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार 100 अरब डालर बढ़ाने का लक्ष्य
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 September 2026 at 18:56 IST