BRICS Summit Live: दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम में PM मोदी के साथ होगी मुलाकात
राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के दिग्गज नेता जुट रहे हैं। इस आयोजन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS देशों के राष्ट्रध्यक्ष हिस्सा लेने भारत पहुंच चुके हैं। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेंगे।
- भारत
- 5 min read
BRICS Summit Live: भारत की मेजबानी में 18वें BRICS समिट का आयोजन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ-साथ साझेदार देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
भारत 2026 में चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। भारत की अध्यक्षता की थीम 'Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' है। इस सम्मेलन के दौरान नेता ब्रिक्स के बीच साझा प्राथमिकता पर सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
- Listen to this article
12 September 2026 at 13:21 IST
दोपहर 2 बजे से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का औपचारिक आगाज
नई दिल्ली के 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का औपचारिक आगाज दोपहर 2 बजे से होगा। इसके बाद 2.30 बजे पहले सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी। बैठकों के दौर के बाद शाम 4:25 बजे सभी लीडर्स 'भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन' देखने हॉल में जाएंगे। इसके बाद शाम 5:05 बजे भारत मंडपम के बाहरी परिसर में ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद शाम 5:10 बजे एक संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। फिर रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री की मेजबानी में भारत मंडपम के लेवल-3 पर एक गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा
12 September 2026 at 13:20 IST
वियतनाम के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली
वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग BRICS समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
September 12, 2026Advertisement
12 September 2026 at 12:57 IST
PM मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री संग की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के इतर वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की।
September 12, 202612 September 2026 at 11:49 IST
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
September 12, 2026
Advertisement
12 September 2026 at 11:48 IST
दिल्ली में लैंड हुआ शी जिनपिंग का विमान
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विमान दिल्ली में लैंड हो गया है। वह ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं।
September 12, 2026
12 September 2026 at 10:52 IST
PM मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय मुलाकात
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की।
September 12, 2026
12 September 2026 at 10:50 IST
ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक- इंडोनेशिया की फ्रीलांस पत्रकार
भारत की BRICS अध्यक्षता पर इंडोनेशिया की फ्रीलांस पत्रकार मेगा मेई वाहिदावती ने कहा, 'यह एक बहुत ही शानदार इवेंट है, और सच कहूं तो यह बहुत रोमांचक भी है क्योंकि यह पहली बार है जब इंडोनेशिया BRICS के सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहा है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि हम यहां क्या हासिल कर सकते हैं। मुझे यह (प्रेस किट) कल ही मिली है, और यह बहुत दिलचस्प है। हमें एक बैग मिला है जिसमें कई भारतीय चीजें हैं। इससे पहले कि आप सोचें कि मैं हिंदी कैसे बोल सकती हूं, मैं असल में दो साल तक गुजरात में छात्रा रही हूं।'
September 12, 202612 September 2026 at 10:43 IST
PM मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक
पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 से इतर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
September 12, 202612 September 2026 at 10:41 IST
शी जिनपिंग भारत के लिए रवाना
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बिजिंस से भारत में आयोजित ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। यह करीब सात साल में उनकी पहली भारत की यात्रा है।
12 September 2026 at 10:39 IST
PM मोदी-शी जिनपिंग संग द्विपक्षीय वार्ता
शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। फिर रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री की मेजबानी में भारत मंडपम के लेवल-3 पर एक गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा।
12 September 2026 at 10:36 IST
क्लोज डोर मीटिंग से शुरू होगी ब्रिक्स सदस्य देशों की बैठक
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तहत दोपहर 2 बजे से नेता भारत मंडपम के लेवल-2 पर पहुंचना शुरू करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे से ब्रिक्स सदस्य देशों की एक बेहद अहम बंद कमरे में बैठक शुरू होगी। बैठकों के दौर के बाद शाम 4:25 बजे सभी लीडर्स 'भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन' देखने हॉल में जाएंगे। इसके बाद शाम 5:05 बजे भारत मंडपम के बाहरी परिसर में ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद शाम 5:10 बजे एक संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
12 September 2026 at 10:34 IST
दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत सदस्य और साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई वैश्विक नेता पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर 12:35 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
12 September 2026 at 10:34 IST
दिल्ली में दुनियाभर के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा
भारत की मेजबानी में दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया है। इस 'महासम्मेलन' को लेकर देश की राजधानी में दुनियाभर के कद्दावर नेताओं और विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 September 2026 at 10:37 IST