LIVE BLOG

BRICS Live: ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन का आगाज, BRICS लीडर्स को संबोधित कर बोले PM मोदी- कोई संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। ओपन सेशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी विदेशी मेहमान भारत मंडपम पहुंचे। सभी राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचते ही ग्रुप फोटो हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने ब्रिक्स लीडर्स को संबोधित किया।

 
Follow :
BRICS Leaders | Image: ANI

BRICS Summit Live: भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। आज समिट का दूसरा और आखिरी दिन है। इसमें ब्रिक्स साझेदार और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इस समिट की थीम ‘Building Resilience and Innovation for Cooperation and Sustainability’ रखी गई है। यानी मजबूती, नई सोच, सहयोग और टिकाऊ विकास के जरिए आगे बढ़ने पर जोर है।

 

  • Listen to this article
13 September 2026 at 13:33 IST

पीएम मोदी संग दुनिया के बड़े नेताओं की फैमिली फोटो

ब्रिक्स समिट के समापन की फैमिली फोटो सामने आई हैं। इस समिट में भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता की और नई दिल्ली में दो दिनों तक दुनिया के कई देशों के नेताओं की अहम बैठकें हुईं। इस दौरान फैमिली फोटो भी खिंची गई जिसमें पीएम मोदी के साथ चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका समेत ब्रिक्स देशों और पार्टनर देशों के कई प्रतिनिधि शामिल हुए। 

13 September 2026 at 13:29 IST

पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक पर क्या बोले एक्सपर्ट?

विदेश मामलों के एक्सपर्ट रॉबिंदर सचदेवा ने भारत और चीन के बीच हुई बैठक पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत का मुख्य नतीजा यह है कि बातचीत बहुत ही सकारात्मक और सहयोगपूर्ण माहौल में हुई। कुछ ठोस नतीजे भी सामने आए हैं, जो भारत और चीन के बीच बढ़ते सहयोग की ओर इशारा करते हैं। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में मुख्य मुद्दा यह है कि हमें दो मोर्चों पर कमी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो भरोसे की कमी है और दूसरा व्यापार में कमी। भरोसे की कमी मुख्य रूप से सीमा प्रबंधन के मुद्दे के कारण है। और व्यापार घाटा जाहिर तौर पर व्यापार से जुड़ा है। इसलिए मुझे लगता है कि इन दोनों ही मोर्चों पर धीरे-धीरे अच्छी प्रगति हो रही है। यह प्रगति असल में दो साल पहले कज़ान में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान शुरू हुई थी, जिसके बाद और अधिक प्रगति हुई और आपसी समझ बढ़ी। पिछले SCO शिखर सम्मेलन में और कदम उठाए गए, जिसमें भारत का चीनी पर्यटकों के लिए वीज़ा जारी करना शामिल था। भारत ने उड़ानें भी शुरू कीं और चीन ने भी भारत के लिए उड़ानें शुरू कीं। अब, इस साल जब बैठक हुई है, तो चीन ने चीन से भारत आने वाली और उड़ानों की घोषणा की है। इसलिए मुझे लगता है कि लोगों के बीच आपसी संबंध जितने बढ़ेंगे, यह कमी उतनी ही कम होगी। व्यापार के मुद्दे पर, हाँ, हम और अधिक बाजार पहुंच चाहते हैं। चीन भी भारत से और अधिक बाजार पहुंच चाहता है। इसलिए मुझे लगता है कि दोनों देश इस दिशा में काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर, मैं इस बैठक को शायद 'A' या 'A प्लस' रेटिंग दूंगा।

September 13, 2026


 

Advertisement
13 September 2026 at 12:44 IST

इथियोपिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री अबी अहमद अली

ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन का समापन होने के बाद इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली इथियोपिया के लिए रवाना हुए।

September 13, 2026


 

13 September 2026 at 12:07 IST

चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग

ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली से रवाना हुए। 

September 13, 2026


 

Advertisement
13 September 2026 at 11:18 IST

हमने BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा- PM

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इनोवेशन (नवाचार) के अंतर्गत ब्रिक्स इनक्यूबेटर नेटवर्क हमारे स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर को आपस में जोड़ेगा। इनोवेटिव और स्केलेबल सॉल्यूशन्स को बढ़ावा देने के लिए हमने BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा है। ब्रिक्स नेटवर्क ऑन डिजिटल एग्रीकल्चर, किसानों के लिए नई संभावनाएं तैयार करेगा। इसके माध्यम से AI, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को किसानों की वास्तविक आवश्यकताओं के साथ जोड़ा जाएगा। टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स का वेपनाइजेसन हमारी साझा प्रगति में बाधा बन सकता है इसलिए हमने टेक्नोलॉजी को अपनाने में सबको साथ लेकर चलने पर बल दिया है।' 

September 13, 2026


 

13 September 2026 at 11:17 IST

दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं- PM मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत की अध्यक्षता में हमने सभी प्रयास 'सतर्कता, नवाचार, सहयोग, स्थिरता' इन चार स्तंभों पर क्रिएट किए हैं। मुझे खुशी है कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से हम अपने साझा विजन को भिन्न-भिन्न सहयोग में बदल सके। आज विश्व में तनावों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सामान्य मानवी के जीवन पर उसका बहुत ही नकारात्मक व व्यापक प्रभाव हो रहा है। महामारियां, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावट ने दिखाया है कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। इसलिए हमने ब्रिक्स समूह में रेजिलिएंस बढ़ाने पर विशेष बल दिया है। चुनौतियों को तुरंत पहचानना, उनके लिए तैयार होना और तुरंत कार्रवाई करना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के साथ इंफेक्शियस डिसीज के प्रिवेंशन (संक्रामक बीमारियों की रोकथाम) और रिस्पॉन्स के लिए ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बनी है। डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए अर्ली वॉर्निंग डेटा इंटिग्रिशन गाइडलाइन तैयार की गई है। ब्रिक्स लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन का ऑपरेशन फ्रेमवर्क हमारी सप्लाई चेन को अधिक रिलायबल और रेजिलियंट बनाने में सहायक होगा।'

September 13, 2026
13 September 2026 at 11:02 IST

PM मोदी ने विश्व नेताओं के साथ खिंचवाई फैमिली फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम में दुनिया भर के नेताओं के साथ 'फ़ैमिली फोटो' के लिए पोज दिया।

September 13, 2026
13 September 2026 at 10:34 IST

पीएम मोदी ने किया नेताओं का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा, फिलीपींस के राष्ट्रपति, फर्डिनेंड आर. मार्कोस, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग, युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, संयुक्त  राष्ट्र महासचिव (UNSG) एंटोनियो गुटेरेस, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा समेत अन्य नेताओं का स्वागत किया। 
 

13 September 2026 at 10:31 IST

भारत मंडपम पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें ब्रिक्स समिट 2026 के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचे। 

September 13, 2026


 

13 September 2026 at 10:30 IST

ओपन सेशन में आउटरीच देशों के नेता होंगे शामिल

रविवार को सुबह 10 बजे से साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली स्थित भारत मंडपम के लेवल 2 पर जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह 10.35 बजे फैमिली फोटो होगी। फिर 10.50 बजे से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन होगा। वहीं सुबह 10:50 बजे ब्रिक्स का ओपन सेशन शुरू होगा, जिसमें सदस्य देशों के साथ-साथ आमंत्रित पार्टनर और आउटरीच देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे। 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 September 2026 at 10:39 IST