ब्रिक्स बिजनेस फोरम में दिखा PM मोदी का जलवा, पुतिन के सामने प्रधानमंत्री को घेर मांगी फोटो; महिला प्रतिनिधियों की उत्सुकता कैमरे में कैद- VIDEO

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी का जलवा देखने को मिला है। यहां महिला प्रतिनिधियों ने पुतिन के सामने प्रधानमंत्री को घेर लिया और तस्वीरें क्लिक कराने का आग्रह करने लगीं।

 
Follow :
BRICS 2026 | Image: X

Delegates ask for Candid Photo at BRICS: भारत की मेजबानी में आज (शनिवार) से देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज होने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर के दिग्गज नेताओं और राजनयिकों का जमावड़ा लगेगा। इससे पहले आयोजित हुए 'ब्रिक्स बिजनेस फोरम' के दौरान एक बेहद अनूठा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए खासा क्रेज देखा गया।

इस दौरान खासतौर पर विदेशी महिला प्रतिनिधियों ने आगे बढ़कर पीएम मोदी से फोटो का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरी गर्मजोशी और मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया, उनसे हाथ मिलाया और साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण मअफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पास से गुजरते दिखाई दिए।

PM मोदी संग फोटोज क्लिक कराने की होड़

भारत सरकार की ओर से X पर शेयर किए गए एक वीडियो में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रधानमंत्री मोदी के पास जाते और उनके साथ पोज देने का अनुरोध करते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम के बाद बैकड्रॉप के पास महिला प्रतिनिधि इकट्ठी हुईं। इन्हीं में से एक ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, 'क्या हम एक फोटो ले सकते हैं?' इसके बाद पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया। पीएम मोदी संग फोटो खिंचवाने की खुशी प्रतिनिधियों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

वी आर ऑल सो लकी- महिला प्रतिनिधि

तस्वीर खिंचवाने के दौरान एक महिला प्रतिनिधि उत्साह में कहती हैं, 'यू आर सो लकी।' इस पर दूसरी महिला तुरंत जवाब देती हैं, 'वी आर ऑल सो लकी।' इस दौरान मौके पर तस्वीरें लेने की होड़ मच गई। इस खास पल ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

September 11, 2026

दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई वैश्विक नेता पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।  वहीं अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी दिल्ली में लैंड कर चुके हैं।

PM मोदी का आज का पूरा कार्यक्रम-

सुबह 10:00 बजे: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ मुलाकात।
सुबह 10:30 बजे: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक।
सुबह 11:00 बजे: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात।
सुबह 11:30 बजे: वियतनाम के नेता ले मिन्ह हंग के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

इसके अलावा इसी समय राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की भारत की राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक निर्धारित है।

आज भारत मंडपम में क्या-क्या होगा?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तहत दोपहर 2 बजे से नेता भारत मंडपम के लेवल-2 पर पहुंचना शुरू करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे से ब्रिक्स सदस्य देशों की एक बेहद अहम बंद कमरे में बैठक शुरू होगी। बैठकों के दौर के बाद शाम 4:25 बजे सभी लीडर्स 'भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन' देखने हॉल में जाएंगे। इसके बाद शाम 5:05 बजे भारत मंडपम के बाहरी परिसर में ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद शाम 5:10 बजे एक संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। फिर रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री की मेजबानी में भारत मंडपम के लेवल-3 पर एक गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बंद कमरे में बैठक, ग्रुप फोटो और गाला डिनर... जिनपिंग समेत कई दिग्गजों से मिलेंगे PM मोदी, ब्रिक्स में आज क्या-क्या? देखें पूरा शेड्यूल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 September 2026 at 12:04 IST