BRICS 2026: 4 देश से 21 देशों का परिवार बना ब्रिक्स, कुल GDP साढ़े चार गुना बढ़ी, भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस फोरम- PM मोदी
BRICS 2026: ब्रिक्स बिजनेस फॉर्म में पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स के 20 साल में 4 से 21 देशों का परिवार बन गया है। भारत विकास और स्थिरता का भरोसा देता है।
- भारत
- 3 min read
BRICS 2026: ब्रिक्स बिजनेस फॉर्म में पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हम ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। जब 2006 में यह ग्रुप शुरू हुआ था, तब इसमें सिर्फ़ चार देश शामिल थे। आज ब्रिक्स के सदस्यों और पार्टनर देशों को मिलाकर ब्रिक्स परिवार 21 देशों तक बढ़ गया है।
40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए
ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज जब दुनिया भर में व्यापार की बाधाएं बढ़ रही हैं, भारत आर्थिक संबंध मजबूत कर रहा है। 2014 से हमने लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं।"
ब्रिक्स देशों की कुल GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ब्रिक्स देश दुनिया की 50% आबादी, 40% GDP और 25% से ज़्यादा ग्लोबल ट्रेड का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा, जहाँ इन सालों में ग्लोबल GDP लगभग ढाई गुना बढ़ी है, वहीं ब्रिक्स देशों की कुल GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है।
BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में पीएम मोदी ने कहा कि BRICS देश ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के लिए अहम केंद्र के तौर पर भी बन रहे हैं। हमारे देशों में इनोवेशन के लिए नई संभावनाएँ आकार ले रही हैं, जिनमें ज़मीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकें तक शामिल हैं। ब्रिक्स का बढ़ता दायरा, रफ़्तार और उम्मीदें हम सबके बीच साफ़ तौर पर दिखाई देती हैं। भारत में आयोजित यह फ़ोरम अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिज़नेस फ़ोरम है।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स की आर्थिक ताकत बाकी दुनिया की तुलना में लगभग दोगुनी तेज़ी से बढ़ी है। ब्रिक्स देश ग्लोबल इनोवेशन और समाधानों के लिए अहम केंद्र के तौर पर भी उभर रहे हैं। हमारे देशों में इनोवेशन के लिए नई संभावनाएँ आकार ले रही हैं, जिनमें ज़मीनी स्तर की पहल से लेकर अत्याधुनिक तकनीकें तक शामिल हैं।
भारत विकास और स्थिरता का भरोसा देता है
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने ऊर्जा से लेकर टेक्नोलॉजी तक के क्षेत्रों में सप्लाई चेन को अधिक विविध और भरोसेमंद बनाया है। इसी मजबूती का नतीजा है कि आज वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारत विकास और स्थिरता का भरोसा देता है।
पीएम मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फॉर्म में कहा कि भारत तेजी से अपनी सड़कों, रेलवे, बंदरगाहों और हवाई अड्डों का विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही देश जहाज निर्माण, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, महत्वपूर्ण खनिजों और बायोटेक्नोलॉजी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में नई क्षमताएं विकसित कर रहा है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 11 September 2026 at 20:28 IST